Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक : यमुना में डूबा, मचा हड़कंप, रेस्क्यू जारी!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Nov 8, 2025
Post views : 377

उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना घाट एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गया 35 वर्षीय युवक स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गया है, जिसे स्थानीय गोताखोरों की मदद से ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। बताते हैं कि किशनपुर कस्बा के रहने वाले एक व्यक्ति की बीती 7 नवंबर को मृत्यु हो गई थी जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए युवक अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होते हुए किशनपुर यमुना घाट गया था।

किशनपुर कस्बा के रहने वाले महेंद्र सिंह का पुत्र भूपेंद्र सिंह पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया था जो शव का अंतिम संस्कार करने के बाद यमुना में स्नान करने लगा इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया जिसकी वजह से वह डूब गया है। इस घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई तो गोताखोरों की मदद से युवक को खोजने का प्रयास शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक युवक की बरामदगी नहीं हो पाई है।

वहीं उधर किशनपुर थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक यमुना में डूब गया है जिसकी तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है जो उसकी तलाश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि जल्द ही युवक को सकुशल यमुना से सुरक्षित निकाल लिया जाएगा, जिसके लिए प्रयास जारी हैं। क्योंकि घटना अभी करीब 15-20 मिनट पहले की ही है, जैसे ही युवक के डूबने की सूचना मिली है थाने से नजदीक होने की वजह से तुरंत युवक को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

Tags :

Fatehpur river accident

Accident news fatehpur

Fatehpur breaking

Breaking fatehpur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन