Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उपनिदेशक का औचक दौरा : कर्मी निलंबित, सचिव को चेतावनी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jan 28, 2026
Post views : 164

दो ग्राम पंचायतों में निरीक्षण के दौरान मिलीं गंभीर खामियां, एफआईआर तक की चेतावनी

उन्नाव। सुमेरपुर विकासखंड की दो ग्राम पंचायतों में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उपनिदेशक पंचायतीराज शाश्वत आनंद औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान एक पंचायत में गंदगी और लापरवाही सामने आने पर सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया, जबकि दूसरी पंचायत में रिकॉर्ड की भारी कमी पर सचिव को कड़ी फटकार लगाई गई। अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी गई कि तय समय में सुधार नहीं हुआ तो एफआईआर तक की कार्रवाई होगी। दोपहर के समय उपनिदेशक सबसे पहले ग्राम पंचायत बक्सर पहुंचे। यहां सचिव स्वाति पटेल से पंचायत से जुड़े अभिलेख मांगे गए, लेकिन वह पूरे कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकीं। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ भुगतान बिना विधिवत पत्रावली के ही कर दिए गए थे। इस पर उपनिदेशक ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। उन्होंने निर्देश दिए कि पिछले दो वर्षों के सभी अभिलेख एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर प्रस्तुत किए जाएं। ऐसा न होने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश भी दे दिए गए। निरीक्षण के दौरान पंचायत परिसर में बने आरआरसी सेंटर की स्थिति भी सवालों के घेरे में दिखी। दीवारों में दरारें और फर्श टूटी हुई पाई गई। उपनिदेशक ने इसे निर्माण गुणवत्ता से जुड़ा मामला बताते हुए तकनीकी जांच कराने और रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए।इसके बाद उपनिदेशक ग्राम पंचायत नारायणदासखेड़ा पहुंचे। यहां साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली। गांव में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर दिखाई दिए। इस पर उन्होंने मौके पर ही जिम्मेदार सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया। साथ ही पंचायत अधिकारियों को चेताया गया कि स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अंत में उपनिदेशक ने साफ कहा कि सरकारी योजनाओं और पंचायत संसाधनों में किसी भी तरह की ढिलाई या अनियमितता सीधे जनता के हितों से खिलवाड़ है। पंचायतों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करना होगा, वरना कड़ी कार्रवाई तय है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन