Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

घायल नंदी के लिए देवदूत बने राष्ट्रीय गौसंरक्षक दल के कार्यकर्ता,तत्परता से बचाई जान

अब शादी समारोह में नहीं पड़ेगी गैस की कमी, प्रशासन ने किया इंतजाम

मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

महाशिवरात्रि पर उन्नाव में आठ घंटे ट्रैफिक डायवर्जन : सुबह 8 से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Feb 14, 2026
Post views : 166

शोभा यात्रा के चलते शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्ग तय

उन्नाव। महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा को देखते हुए रविवार को शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक शहर के भीतर भारी और व्यावसायिक वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग रूट तय किए हैं और लोगों से सहयोग की अपील की है। यातायात प्रभारी सुनील सिंह के मुताबिक, हल्के और भारी व्यावसायिक वाहन शहर की ओर नहीं आ सकेंगे। ई-रिक्शा और ऑटो को भी सदर बाजार, छोटा चौराहा और नगर पालिका चौराहा की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। इन क्षेत्रों में शोभा यात्रा के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

शोभा यात्रा से पहले अफसरों का ग्राउंड विजिट

शनिवार देर शाम जय प्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह और विनी सिंह ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में प्रस्तावित शोभा यात्रा के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर चंद्रकांत मिश्र के साथ पर्याप्त पुलिस बल लेकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की और सुरक्षा इंतजामों को परखा। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी प्वाइंट्स, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और ट्रैफिक मैनेजमेंट की बारीकी से समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्व निभाएं। साथ ही शोभा यात्रा आयोजकों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई।

इन रूटों से नहीं मिलेगी एंट्री

आवास विकास बाईपास से आने वाले सभी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इन्हें अजगैन और मोहन की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा। हरदोई, बांगरमऊ और सफीपुर की ओर से आने वाले ट्रक और अन्य बड़े वाहन चकलवंशी चौराहा से मियागंज की तरफ मोड़े जाएंगे। गदनखेड़ा बाईपास चौराहा से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को बदरका चौराहे से आगे भेजा जाएगा, लेकिन उन्हें शहर में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। इसी तरह शुक्लागंज के मरहला चौराहा से भी शहर की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को आजाद मार्ग चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा।

शोभा यात्रा के दौरान इन रास्तों पर खास पाबंदी

कब्बाखेड़ा से पुलिस कार्यालय या कचहरी की ओर जाने वाले बड़े चौराहा मार्ग पर ई-रिक्शा और निजी वाहनों का संचालन सीमित रहेगा। शोभा यात्रा के दौरान कचहरी पुल से बड़ा चौराहा की ओर किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को हरदोई रोड पुल से निकाला जाएगा। गांधीनगर तिराहा से छोटा चौराहा और सदर बाजार की ओर भी सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी। यहां से गुजरने वाले वाहनों को गदनखेड़ा बाईपास की ओर भेजा जाएगा। हरदोई ओवरब्रिज से नगर पालिका चौराहा की तरफ भी प्रवेश बंद रहेगा।

पुलिस की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों की ओर न जाएं और तय वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए ट्रैफिक प्लान का पालन जरूरी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन