Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

घायल नंदी के लिए देवदूत बने राष्ट्रीय गौसंरक्षक दल के कार्यकर्ता,तत्परता से बचाई जान

अब शादी समारोह में नहीं पड़ेगी गैस की कमी, प्रशासन ने किया इंतजाम

मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सपा ने बढ़ाई संगठन की रफ्तार : फैज़ सईद अली को प्रदेश सचिव बनाया

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Feb 8, 2026
Post views : 569

जिलाध्यक्ष नियाज़ खान और प्रदेश महासचिव सैफ़ खान ने जताया भरोसा

उन्नाव। विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने संगठन को धार देने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के तकिया चौराहा, सैंता के निवासी फैज़ सईद अली को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व इस समय बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर फोकस कर रहा है। अल्पसंख्यक सभा में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह नियुक्ति सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी द्वारा की गई है। प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद फैज़ सईद अली जनपद पहुंचे और अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष नियाज़ खान से मुलाकात की। दादामियां चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें बधाई दी गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष नियाज़ खान ने कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे के साथ फैज़ सईद अली को यह जिम्मेदारी दी है, वह संगठन के लिए लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि फैज़ सईद अली जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता हैं और उनके प्रदेश सचिव बनने से अल्पसंख्यक सभा को मजबूती मिलेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
वहीं अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव सैफ़ खान ने कहा कि फैज़ सईद अली की नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व का यह फैसला अल्पसंख्यक समाज को मजबूती से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रदेश सचिव फैज़ सईद अली ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी। इस मौके पर सभासद मेराजुद्दीन, इमरान अहमद, अनवर, ताहिर खान सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नई जिम्मेदारी के लिए फैज़ सईद अली को शुभकामनाएं दीं और संगठन के मजबूत भविष्य की उम्मीद जताई।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन