Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

8वीं मोहर्रम की रात निकला हज़रत अब्बास (अ.स.) की याद में गूंजती रहीं “या अब्बास” की सदाएं

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

SIR ड्यूटी में लगे शिक्षक की ब्रेन हेमरेज से मौत : परिजनों ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

मुनीश गुप्ता

Tue, Dec 2, 2025
Post views : 291

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण(SIR)अभियान के दौरान एक और दुखद घटना सामने आई है जिसमें एमबी इंटर कॉलेज में व्यवसायिक शिक्षक के पद पर तैनात अजय अग्रवाल 52, वर्ष की सोमवार देर रात ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई।अजय आईटीआई केंद्र पर मतदाता सूची से जुड़े गणना प्रपत्रों की फीडिंग कार्य कर रहे थे।

परिजनों का आरोप दबाव के चलते फॉर्म नहीं भरने में हो रही थी परेशानी

परिजनों अनुसार अजय अग्रवाल देर रात्रि में अचानक बेचैन होने पर बार-बार यही कहते थे कि फॉर्म,, नहीं भरे जाएंगे बहुत दबाव है,, हालत अचानक बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों का कहना है कि एसआईआर कार्य का अत्यधिक दबाव अजय के लिए तनाव का कारण बन गया।पहले से बीमार होने के बाबजूद भी उनसे काम कराने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों की त्वरित प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलते ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को परिवार से मिलकर पूर्ण स्थिति की जाँच करने के निर्देश दिए हैं।

बताते चलें कि SIR अभियान के दौरान लगातार कर्मचारी स्वास्थय समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही बरेली में एक बीएलओ की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी थी अब यह दूसरी मौत से प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

SIR कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

लगातार बढ़ती शिकायतों एवं कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यदबाव ने मतदाता सूची सुधार अभियान की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षकों और बीएलओ की तैनाती के दौरान सुरक्षा स्वास्थय और कार्यभार को लेकर नए सिरे से समीक्षा की माँग तेज हो गई है!.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन