Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सफाई कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शहर में शुरू हुई शुद्ध पेयजल की नई व्यवस्था

सपा नेता ने शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का लिया संकल्प

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सड़क किनारे मिला युवक का शव : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Apr 16, 2026
Post views : 207

उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, सहजनी–फत्तेपुर मार्ग पर ग्राम फत्तेपुर के बाहर सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर पीआरवी 6806 और गंगाघाट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान फत्तेपुर, गंगाघाट निवासी लाखन (48) पुत्र सुन्दरलाल पासी के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, लाखन बुधवार शाम घर से सामान लेने निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। गुरुवार सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे उनका शव मिलने की सूचना मिली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया शव पर किसी स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं, परिजनों का आरोप है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मौजूद हैं और यह मामला संदिग्ध है। परिजन हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं। सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) दीपक यादव और इंस्पेक्टर गंगाघाट अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन