Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कोर्ट के आदेश पर एफआईआर : पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jan 21, 2026
Post views : 367

सदर कोतवाली में दर्ज हुआ केस, आरोपी पक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

उन्नाव। शहर के एक मोहल्ले की रहने ुवाली एक युवती ने भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष और उनके दो साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, आरोपी नेता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे मकान के पुराने विवाद से जोड़कर देखा है। पीड़िता ने न्यायालय में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 17 नवंबर 2025 की रात करीब ढाई बजे भाजपा नेता संदीप निगम अपने दो साथियों के साथ उसके घर आए थे। आरोप है कि तीनों ने उसे जबरन कमरे में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि विरोध करने और शिकायत की बात कहने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद उसने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता संदीप निगम समेत तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
वहीं इस मामले में आरोपी भाजपा नेता संदीप निगम का कहना है कि युवती जिस मकान में रहती है, वह संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला है। उन्होंने बताया कि मकान के चार हिस्सेदार हैं और उन्होंने करीब 40 साल पहले एक हिस्सेदार से दुकान किराये पर ली थी। आरोप है कि युवती ने मकान के दूसरे हिस्से में निर्माण कराने की कोशिश की थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी विवाद को लेकर मामला न्यायालय में पहले से विचाराधीन है और उसी रंजिश में उन पर झूठा आरोप लगाया गया है। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन