Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

प्रधानी की रंजिश में चली गोलियां : रास्ते में घेरकर की गई फायरिंग, पैर में लगी गोली

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Apr 13, 2026
Post views : 126

गांव में पहले भी हो चुकी थी मारपीट, अब फायरिंग तक पहुंचा मामला

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के कोटरा गांव में सोमवार सुबह प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश हिंसा में बदल गई। गांव के ही 45 वर्षीय मनोज शुक्ला पर कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी दाहिने पैर में लग गई। गंभीर रूप से घायल मनोज को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के वक्त मनोज अपने भतीजे के साथ गांव की एक किराना दुकान पर जा रहे थे। तभी घर से करीब 100 मीटर दूर पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई। मनोज के साथ मौजूद उनका भतीजा झुककर खुद को बचाने में कामयाब रहा, जिससे वह बाल-बाल बच गया। घायल के परिजनों का आरोप है कि हमला पड़ोस में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों ने मिलकर किया। मामले में भतीजे पंकज शुक्ला ने नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। परिवार के मुताबिक, गांव में लंबे समय से प्रधानी को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि हमलावर पक्ष के एक सदस्य पहले भी दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं और इस बार फिर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, घायल मनोज के परिवार की ओर से भी दूसरे प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ती जा रही थी। परिजनों ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर चुनाव से जुड़ी एक पोस्ट को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट भी हो चुकी थी। इसके बाद से ही माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था, जो सोमवार को हिंसक रूप ले बैठा। माखी थाना प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन