Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आंखों की रोशनी बचाने की पहल : विधायक कार्यालय में लगेगा नि:शुल्क शिविर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Nov 8, 2025
Post views : 214


अखिलेश अवस्थी और साई आई हॉस्पिटल की साझी पहल, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा फायदा

उन्नाव। आंखों की रोशनी बचाने के लिए एक सराहनीय पहल की शुरुआत होने जा रही है। सदर विधायक पंकज गुप्ता और हनुमंत जीव आश्रय संस्थान के समाजसेवी अखिलेश अवस्थी ने संयुक्त प्रेसवार्ता में घोषणा की कि 12 नवंबर को विधायक के कैम्प कार्यालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा।
विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत देना है, जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा पाते। उन्होंने कहा कि इस पहल से जिले के सैकड़ों लोगों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद है।
अखिलेश अवस्थी ने बताया कि शिविर में साई आई हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टर मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों की जांच करेंगे। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उन्हें उसी दिन वाहन से अस्पताल ले जाकर भर्ती किया जाएगा और मुफ्त ऑपरेशन कराया जाएगा। मरीजों के आने-जाने और भोजन की व्यवस्था भी संस्था की ओर से की गई है। साई आई हॉस्पिटल के डॉक्टर आलोक ने बताया कि मरीजों को बेहतर इलाज के साथ लेंस और जरूरी दवाएं भी निःशुल्क दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और इलाज से मोतियाबिंद पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता प्रदीप सिंह, पवन सिंह बंधु और अभ्युदय सेवा संस्थान के प्रभात सिन्हा भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयासों से न सिर्फ जरूरतमंदों को मदद मिलती है, बल्कि समाज में सेवा की भावना भी मजबूत होती है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन