Sat 30 May 2026

ब्रेकिंग

भाई से मिलने लखनऊ निकली थी बहन, घर लौटी मौत की खबर

मुआवजे को लेकर भड़के ग्रामीण

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, हाथ फ्रैक्चर होने का दावा

ट्रक चालक को घायल कर लूटे थे फ्रिज और एसी, पांच आरोपी गिरफ्तार

बुधवारी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर में बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शनी : विज्ञान से कला तक हर मॉडल ने खींचा ध्यान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, May 14, 2026
Post views : 364

सुरेंद्र वर्मा 'बाबा' ने कहा, ऐसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं

उन्नाव। शहर के आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित शैक्षिक एवं रचनात्मक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की प्रतिभा खुलकर सामने आई। स्कूल परिसर में लगे विभिन्न स्टॉल और मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों ने विज्ञान, पर्यावरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और कला से जुड़े विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता और मेहनत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार किए गए कई मॉडल और प्रोजेक्ट्स ने मौजूद लोगों को प्रभावित किया। कहीं विज्ञान के सिद्धांतों को आसान तरीके से समझाया गया तो कहीं सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता का संदेश दिया गया। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी अतिथियों और अभिभावकों को दी। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने विद्यार्थियों की मेहनत और प्रस्तुति शैली की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा "बाबा" रहे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के भीतर छिपी रचनात्मक क्षमता को बाहर लाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान और मंच पर अपनी बात रखने का आत्मविश्वास भी विद्यार्थियों के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो और मेडल प्रदान किए गए, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर भाजपा नेता अनुज पांडेय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों के मॉडल और प्रस्तुतियों को ध्यान से देखा और उनकी सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रकार की गतिविधियां समय-समय पर आयोजित की जाती रहेंगी। स्कूल प्रशासन का कहना है कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी मिलना चाहिए।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन