Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक : गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मुनीश गुप्ता

Thu, Sep 17, 2026
Post views : 15

बरेली : जनपद के थाना फतेहगँजपूर्वी क्षेत्र में ग्राम बकरगंज समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम तेजगति अज्ञात वाहन ने एक गौवंश को टक़्कर मार दी जिससे गौवंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं प्लाई फैक्ट्री से मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार 18 वर्षीय युवक को भी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना युवक के दोस्त सूरज द्वारा थाना पुलिस को दिए जाने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक को स्वस्थय केन्द्र फरीदपुर भिजबाया जहाँ डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के दोस्त सूरज ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि घटना शाम करीब 7:20 बजे द्वारिकेश चीनी मिल नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन से घटित हो गई है।वहीं दोस्त ने परिजनों को बताया कि बाइक सवार युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह लहूलुहान हो गया जिसे स्वास्थय केन्द्र फरीदपुर लेजाया गया जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान प्रेम बाबू कश्यप पुत्र सतीश चन्द्र कश्यप निबासी ग्राम मटैनियाँ थाना फतेहगंजपूर्वी,बरेली के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस मामले की जांच करने के साथ साथ घटना को अंजाम देने बाले वाहन और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।घटना के बाद युवक के परिजनों पर मुसीबतो का पहाड़ टूट पड़ा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन