मौरावां : शादी की बात कैंसिल करने पर युवती से मारपीट और छेड़खानी
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Sun, Sep 13, 2026
तीन युवकों पर घर में घुसकर धमकी देने का आरोप, थाने में रिपोर्ट दर्ज
उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव में शादी की बातचीत रद्द करने को लेकर युवती से मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुलरिहा निवासी युवती शिवानी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी की बातचीत राजामऊ निवासी रिंकू पुत्र राममिलन गौड़ से चल रही थी। आरोप है कि रिंकू उसके मोबाइल पर लगातार फोन करता था। युवती के मुताबिक 28 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह घर पर भाई और दादा-दादी के साथ थी। इसी दौरान रिंकू घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट व छेड़खानी करने लगा।आरोप है कि रिंकू ने शादी तय होने की बात कहते हुए इसे रद्द नहीं करने को कहा। युवती के अनुसार, रिंकू के साथ लवकुश यादव निवासी ईश्वरीखेड़ा और बरद उर्फ बरद अवस्थी निवासी मुल्लाहीखेड़ा, नटकुर, लखनऊ भी आए थे। तीनों जाते समय गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए।युवती ने 12 सितंबर को मौरावां थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन