Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

तिहाड़ में बंद महेश सिंह की उन्नाव कोर्ट में पेशी : तीन मामलों में सुनवाई तेज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Dec 8, 2025
Post views : 258

पेशी खत्म होते ही दिल्ली पुलिस आरोपी को वापस तिहाड़ लेकर लौटी

उन्नाव। जिले के माखी गांव के रहने वाले आरोपी महेश सिंह को तिहाड़ जेल से निकालकर सोमवार को दिल्ली पुलिस की विशेष टीम भारी सुरक्षा में उन्नाव लाई। सुबह निर्धारित समय पर उसे जिला न्यायालय पहुंचाया गया, जहां एसीजेएम-1 कोर्ट में उसके खिलाफ दर्ज तीन अलग-अलग मामलों की सुनवाई एक साथ हुई। महेश सिंह करीब चार साल से तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर सदर कोतवाली और माखी थाना क्षेत्र से जुड़े तीन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या के प्रयास से लेकर मारपीट और विवादित घटनाओं के आरोप शामिल बताए जाते हैं। स्थानीय स्तर पर ये केस लंबे समय से चर्चा में रहे हैं, जिस वजह से पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी काफी कड़ी रखी गई।अदालत परिसर में सोमवार सुबह से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे। कोर्ट कक्ष के बाहर बैरिकेडिंग लगाई गई और आने-जाने वालों की जांच भी की गई। दिल्ली पुलिस की टीम रविवार देर रात ही आरोपी को लेकर रवाना हो गई थी ताकि तय समय पर उसे कोर्ट में पेश किया जा सके। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने तर्क रखे, वहीं बचाव पक्ष ने महेश सिंह के बचाव में कई बिंदुओं पर दलीलें दीं। दो मामलों में जिरह पूरी हो गई, जबकि तीसरे केस में अभी गवाहों के बयान दर्ज किए जाने हैं। अदालत ने तीनों मामलों में अगली तारीख तय कर आगे की प्रक्रिया का निर्देश दिया।
पेशी खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को वापस जेल ले जाने की तैयारी में जुट गई। शाम तक महेश सिंह को दोबारा तिहाड़ भेज दिया गया। उन्नाव पुलिस ने भी पूरी प्रक्रिया के दौरान कोर्ट परिसर में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन