Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

घायल नंदी के लिए देवदूत बने राष्ट्रीय गौसंरक्षक दल के कार्यकर्ता,तत्परता से बचाई जान

अब शादी समारोह में नहीं पड़ेगी गैस की कमी, प्रशासन ने किया इंतजाम

मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भगवंतनगर में सपा नेता अंकित परिहार की पहल : कैंसर पीड़ित महिला और एक अन्य मरीज के ऑपरेशन में बढ़ाया हाथ

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Feb 26, 2026
Post views : 315

अस्पताल में जमा कराई धनराशि, घर पहुंचकर दी रसीद

उन्नाव। जिले के भगवंतनगर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता अंकित सिंह परिहार ने दो जरूरतमंद परिवारों की मुश्किल घड़ी में आर्थिक मदद कर एक बार फिर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया है। उन्होंने कैंसर से जूझ रही एक महिला के इलाज के लिए धनराशि उपलब्ध कराई, वहीं एक अन्य मरीज के ऑपरेशन का पूरा खर्च भी उठाया।

कैंसर पीड़ित महिला को राहत

मामला पुरवा ब्लॉक के पकरा बुजुर्ग गांव का है। यहां की निवासी श्रीमती अनीता देवी कुरील गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। परिवार के सामने सबसे बड़ी समस्या इलाज का खर्च था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज बीच में रुकने की आशंका थी। जब यह बात अंकित सिंह परिहार तक पहुंची तो उन्होंने देर नहीं की। अपने स्तर पर रकम की व्यवस्था कर अस्पताल में सीधे जमा कराई। बाद में वे खुद अनीता देवी के घर पहुंचे और इलाज की रसीद परिवार को सौंपी। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और मरीज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। परिवार के लोगों का कहना है कि इस मदद से उन्हें बड़ी राहत मिली है। इलाज जारी रखने का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

लालगंज में ऑपरेशन का खर्च उठाया

इसी क्रम में लालगंज गांव के निवासी महेश चंद्र को भी ऑपरेशन की जरूरत थी। परिजन खर्च को लेकर चिंतित थे। जानकारी मिलने पर अंकित सिंह परिहार ने उनका पूरा ऑपरेशन खर्च वहन किया। ऑपरेशन सफल रहा और फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। परिवार ने इसे कठिन समय में मिली बड़ी मदद बताया है। उनका कहना है कि अगर समय पर आर्थिक सहयोग न मिलता तो इलाज संभव नहीं हो पाता।

चुनाव से परे सेवा का दावा

अंकित सिंह परिहार पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते रहे हैं। खासकर गंभीर और जीवनरक्षक इलाज के मामलों में वे आर्थिक सहयोग देने के लिए जाने जाते हैं। हाल के चुनाव में हार के बावजूद उन्होंने सामाजिक काम जारी रखने की बात दोहराई है। उनके करीबी लोगों का कहना है कि वे इसे राजनीति से अलग मानते हैं और जरूरतमंद की मदद को प्राथमिकता देते हैं।

क्षेत्र में चर्चा

लगातार दो परिवारों की मदद के बाद क्षेत्र में इस पहल की चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे समय में जब इलाज का खर्च आम परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है, तब किसी जनप्रतिनिधि या नेता का आगे आना राहत देता है। फिलहाल दोनों मरीजों का इलाज जारी है और परिजन बेहतर स्वास्थ्य की उम्मीद कर रहे हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन