Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

दो बूंद जिंदगी की': पल्स पोलियो अभियान 2026 के लिए महापौर की अपील

*'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

कैविनेट मंत्री व डीएम के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ भारत का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शहर में मजबूत हो रही जलापूर्ति : 26 सबमर्सिबल पंपों का लोकार्पण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Dec 4, 2025
Post views : 253

पिछले साल 62 पंप लगे थे, इस बार 95 लगाने का लक्ष्य

उन्नाव। नगर में पेयजल की किल्लत दूर करने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने बड़ा कदम बढ़ाया है। मंगलवार को परिषद सभागार में हुए कार्यक्रम में पालिका अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा ने 26 नए सबमर्सिबल पंप सेट और पानी की टंकियों का शुभारंभ किया। इन इकाइयों के चालू होने से शहर के कई मोहल्लों में हफ्तों से चली आ रही पानी की परेशानी कम होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में बोलते हुए अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान सबसे ज्यादा शिकायत पानी की कमी की मिल रही थी, जिसे दूर करने के लिए पालिका पिछले एक वर्ष से लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब कई इलाकों में यह परेशानी खत्म होने लगी है और आने वाले महीनों में सभी वार्डों में सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

अध्यक्षा ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में शहर में 62 सबमर्सिबल पंप और पानी की टंकियां लगाई गई थीं। इस साल कुल 95 इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य है। इनमें से 26 इकाइयां आज जनता को समर्पित कर दी गईं, जबकि बाकी 69 इकाइयों का काम तेज गति से चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न हो और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी में पानी की मांग बढ़ जाती है, इसलिए पहले से ही पर्याप्त तैयारी जरूरी है। नई इकाइयां चालू होने के बाद पानी की सप्लाई मजबूत होगी और नागरिकों को बार-बार मोटर खराब होने या लाइन में प्रेशर कम होने जैसी दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभासद, अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कई नागरिकों ने कहा कि लंबे समय बाद उनके क्षेत्र में पानी की लाइनें ठीक होने की उम्मीद जगी है। उन्होंने इस पहल के लिए पालिका अध्यक्ष का धन्यवाद किया।समापन में यह आश्वस्त किया गया कि स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल हर घर तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका लगातार काम करेगी और लक्ष्य पूरा होने तक निगरानी जारी रखी जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन