Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जाट समाज पर कथित टिप्पणी से भड़की महासभा : जिला अध्यक्ष भूरे सिंह चौधरी के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन, सभा ने की माफी की मांग

आलम वारसी 2

Thu, Aug 27, 2026
Post views : 69

मुरादाबाद। अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के जिला अध्यक्ष भूरे सिंह चौधरी के नेतृत्व में जाट समाज के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन व विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की कथित टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई।

ज्ञापन में जाट महासभा व ज़िला अध्यक्ष भरे सिंह ने आरोप लगाया कि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा जाट समाज को लेकर मोबाइल वीडियो के माध्यम से कथित अमर्यादित टिप्पणी की गई। महासभा पदाधिकारियों का कहना है कि जाट समाज ने देश के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज के अनेक लोगों ने राजनीति और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाकर देश की सेवा की है।

पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी जाति या समाज के बारे में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। कथित टिप्पणी से जाट समाज के लोगों में नाराजगी है और इसे लेकर समाज के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

जाट महासभा ने मांग की कि सपा प्रदेश अध्यक्ष अपनी कथित टिप्पणी को लेकर जाट समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में किसी भी समाज के प्रति आपत्तिजनक या अमर्यादित भाषा का प्रयोग न किया जाए।

महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी भी समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का समर्थन नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो वह घोर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ज्ञापन सौंपने के दौरान जाट महासभा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमे जिला अध्यक्ष भूरे सिंह चौधरी,

अजय चौधरी,युवा जिलाध्यक्ष, मनोज चौधरी,अनिल पाल सिंह, सरंक्षक, सुरज सिंह, सुनील सिंह, महेंद्र सिंह, रमेश सिंह, ओमवीर सिंह, युवा जिला अध्यक्ष अनुज हुड्डा,विजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह शामिल रहें

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन