Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

धमकी : जातिसूचक गाली देकर धमकाने और 21 लाख की मांग का आरोप; केस दर्ज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Sep 13, 2026
Post views : 143

फोन पर अभद्रता का आरोप, पीड़ित ने कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को देने की बात कही

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फोन पर जातिसूचक गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और 21 लाख रुपये की अवैध मांग करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सहरावां गांव निवासी प्रमोद कुमार पासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 सितंबर की रात करीब 9:38 बजे अजगैन थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह ने उन्हें फोन किया। आरोप है कि फोन पर शैलेन्द्र ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और क्षेत्र में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रमोद का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले शैलेन्द्र के भाई शिवम सिंह के खाते में जमीन खरीदने के लिए आरटीजीएस के माध्यम से चार लाख रुपये भेजे गए थे। उनके मुताबिक यह रकम वापस नहीं की गई। इसके बावजूद अब उन पर 21 लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी की धमकी और लगातार अभद्र व्यवहार से वह और उसका परिवार भयभीत हैं। उसने फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुरक्षित होने और पुलिस के सामने उसे उपलब्ध कराने की बात भी कही है। साथ ही परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस जांच में फोन कॉल की रिकॉर्डिंग, रुपये के लेनदेन और लगाए गए अन्य आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन