विकास : कल्याणी देवी में सड़कों से जलनिकासी तक बदलेगी तस्वीर
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Tue, Sep 8, 2026
पांच इंटरलॉकिंग सड़कें, नालियां और विद्युतीकरण का काम पूरा;विधायक ने किया लोकार्पण

उन्नाव। कल्याणी देवी मोहल्ले के लोगों के लिए लंबे समय से चली आ रही सड़क और जलनिकासी की दिक्कत अब दूर होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित मलिन बस्ती विकास योजना के तहत मोहल्ले में पांच इंटरलॉकिंग सड़कों के साथ नाली निर्माण और विद्युतीकरण का काम कराया गया है। मंगलवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने इन विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विधायक ने पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। उनके पहुंचते ही क्षेत्र के लोगों ने माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
बारिश में जलभराव और आने-जाने की परेशानी होगी कम
मोहल्ले में इंटरलॉकिंग सड़कें बनने से कच्चे और खराब रास्तों से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही नालियों का निर्माण होने से बारिश के दौरान पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है। विद्युतीकरण का काम पूरा होने से इलाके में बिजली से जुड़ी सुविधाओं में भी सुधार होगा। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि विकास का सीधा फायदा आम लोगों तक पहुंचना चाहिए। मोहल्लों में सड़क, नाली और बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी मूलभूत सुविधाओं की कमी है, वहां विकास कार्य कराकर लोगों की रोजमर्रा की परेशानियां कम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क और नाली का काम पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन और जलनिकासी में सुविधा मिलेगी। विद्युतीकरण से भी क्षेत्र की जरूरत पूरी होगी। विकास कार्यों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, सभासद सुशील तिवारी, सभासद प्रतिनिधि अतुल सिंह, पूर्व महामंत्री शिवम सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक आशीष दीक्षित व सौरभ तिवारी, बूथ अध्यक्ष अक्षय अवस्थी, धीरज तिवारी, सुरेश चंद्र तिवारी व राम पाण्डेय, सोनू बाबा, नगर कोषाध्यक्ष पंकज तिवारी, नगर उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, सभासद प्रतिनिधि अरुणा तिवारी, पंकज सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन