Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

दो साल पहले हुई थी शादी

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के संघर्ष की बड़ी जीत : खुशबू को मिला न्याय, थरियांव पुलिस ने मुख्य आरोपियों को बहराइच से किया गिरफ्तार

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Feb 22, 2026
Post views : 338

उत्तर प्रदेश फतेहपुर : गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के कड़े संघर्ष और दृढ़ निश्चय के आगे आखिरकार पुलिस प्रशासन को सक्रिय होना पड़ा । औराई गांव की बेटी खुशबू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपियों को पुलिस ने आज रविवार सुबह बहराइच से गिरफ्तार कर लिया है |

खुशबू की मौत के बाद पुलिस की निष्क्रियता को देखते हुए शुक्रवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने थरियांव थाने का घेराव किया था। संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने साफ चेतावनी दी थी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज होगा ।

इस दबाव के चलते पुलिस की टीमें सक्रिय हुईं। घेराव के महज 48 घंटों के भीतर पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपियों को बहराइच से धर दबोचा। आरोपियों पर खुशबू के साथ मारपीट,अभद्रता और उसे जान देने पर मजबूर करने की कड़ी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है|

अध्यक्ष का संबोधन: प्राथमिक सफलता के बाद अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा, "यह केवल हमारी जीत नहीं, बल्कि उस हर पीड़ित बेटी की जीत है जो न्याय की आस में थानों के चक्कर काटती है। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक हर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ तत्परता से खड़ा है थाने पहुंचने पर पुलिस हर पीड़ित की त्वरित कार्यवाही करे जिससे पीड़ित अपने आपको बेबस न समझे और उसे न्याय मिल सके न्याय की यह पहली सीढ़ी है इससे निश्चित रूप से बेटी खुशबू की आत्मा को आज शांति मिल रही होगी |

परिजनों ने जताया आभार:

खुशबू के गरीब परिजनों ने न्याय मिलने पर राहत की सांस ली है और संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। परिजनों का कहना है कि अगर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक उनके साथ खड़ा न होता, तो आज यह प्राथमिक त्वरित न्याय न मिल पाता

Tags :

The Lucknow Times

Times of Lucknow

Fatehpur News

UTTAR pradesh

Sucide case

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन