Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

धार्मिक सौहार्द की मिसाल : काहरो अड्डा में ख्वाजा साहब की छठी का आयोजन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Dec 27, 2025
Post views : 820

हर वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोग लेते हैं बढ़-चढ़कर हिस्सा

उन्नाव। शहर में ख्वाजा गरीब नवाज की छठी, जो उर्स का अंतिम दिन होता है, शनिवार को पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाई गई। विगत 6 दिनों में ख्वाजा गरीब नवाज ने दुनिया से कब पर्दा किया, यह किसी को नहीं पता था। यही वजह है कि ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स 6 दिन मनाया जाने लगा। शहर के कई इलाकों में लंगर का आयोजन हुआ, जहां लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ सहभागिता की और देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगीं।इसी क्रम में शहर के मोहल्ला काहरो अड्डा में आयोजित कार्यक्रम खासा चर्चा में रहा। यहां समाजसेवी मसीहत उल्ला खान बबलू उर्फ की ओर से छठी के मौके पर आयोजन किया गया, जिसमें सदर विधायक पंकज गुप्ता भी पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने विधायक का फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।

विधायक पंकज गुप्ता ने ख्वाजा साहब के प्रति अकीदत जताते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे की कामना की। उन्होंने कहा कि उन्नाव की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब से है, जहां सभी धर्मों और वर्गों के लोग एक-दूसरे के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सकारात्मक माहौल बनाते हैं। स्थानीय लोगों ने विधायक के आगमन पर क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी साझा कीं। लोगों का कहना था कि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से न सिर्फ आयोजन का मान बढ़ता है, बल्कि इलाके के विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद बनती है। कार्यक्रम में तौहिद अहमद, मोहम्मद ओसाफ खान, इमरान शाहिद, कामिल शेख, शादाब, सईद, अदनान, सुफियान शाहिद, सलमान, इस्लाम समेत क्षेत्र के बड़े बुजुर्ग और नौजवान मौजूद रहे। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर दुआओं में हाथ उठाए। पूरे आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही और माहौल सौहार्दपूर्ण रहा। आयोजकों ने बताया कि ख्वाजा साहब की छठी के अवसर पर यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें सभी समुदायों के लोग शामिल होकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। काहरो अड्डा में हुआ यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता की मजबूत मिसाल बनकर सामने आया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन