Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सीआरपीएफ जवान संतोष शुक्ला को नम आंखों से विदाई : राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Jun 28, 2026
Post views : 139

ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हुई मौत, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

उन्नाव। सफीपुर क्षेत्र के नियामतपुर गांव के रहने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान संतोष शुक्ला को शनिवार को स्थानीय गंगा तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार में प्रशासनिक अधिकारियों, सीआरपीएफ के जवानों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया गया कि संतोष शुक्ला प्रयागराज में सीआरपीएफ में तैनात थे। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवान उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हृदयगति रुकने के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान के निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में मातम छा गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को सीआरपीएफ के जवान तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव न्यामतपुर पहुंचे। बेटे, भाई और पति को इस हालत में देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। इसके बाद पार्थिव शरीर को स्थानीय गंगा तट ले जाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ जवानों ने सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। घाट पर मौजूद हर आंख नम थी और माहौल गमगीन बना रहा। इस दौरान एसडीएम शिवेंद्र वर्मा, एएसपी नगर व सीओ सिटी श्री दीपक यादव, तहसीलदार देवेंद्र यादव और कोतवाल संदीप मिश्रा समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। गांव के लोगों ने बताया कि संतोष शुक्ला बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ थे। उनके असमय निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन