Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास मुरादाबाद ने जिलाधिकारी को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

आलम वारसी

Sat, Apr 11, 2026
Post views : 100

मुरादाबाद, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास मुरादाबाद के द्वारा प्रदेश सचिव अरविंद कुमार राठौर के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के माध्यम से 6 सूत्रीय ज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपा गया है, जिसमें जनता की जन समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर की समस्या, आरटीई के तहत बच्चों के एडमिशन, देसी शराब की दुकानों की समस्या, गैस एजेंसियों की समस्या, और मुरादाबाद शहर के जाम से निजात पाने के लिए कई मांगें शामिल हैं।

ज्ञापन देने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार राठौर, अजीम भाई, ज़िला अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष अकरम खान, पूर्व महिला अध्यक्ष कम्मो शर्मा, और संघठन मंत्री नदीम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमंग बत्रा, मोहम्मद शामिया आदि शामिल रहे। उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से मांग की है कि इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।

प्रदेश सचिव अरविंद कुमार राठौर ने बताया कि 6 सूत्री जन समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन डीएम मुरादाबाद को सोपा गया है जिम हमारी मुख्य मांगे हैं

1. स्मार्ट मीटर की समस्या का समाधान किया जाए और पुराने मीटर को दोबारा लगाया जाए।

2. आरटीई के तहत बच्चों के एडमिशन तत्काल प्रभाव से किए जाएं और स्कूलों के द्वारा फीस की बढ़ोतरी न की जाए।

3. देसी शराब की दुकानों को हाईवे किनारे, सड़कों के किनारे, नालों के किनारे, स्कूल, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों के किनारे नहीं होना चाहिए।

4. गैस एजेंसियों के द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान करने की शिकायतों का समाधान किया जाए।

5. मुरादाबाद शहर के जाम से निजात पाने के लिए ई-रिक्शा, सीएनजी टेंपो, कुंदरकी बिलारी चलने वाले छोटे हाथी और बिलारी को चलने वाली 10 नंबर बसों को शहर के अंदर से बाहर किया जाए।

6, मुरादाबाद शहर के चौड़े रास्ते से जुड़ी नालियों को गहराई से साफ नहीं किया जाता मच्छर पनप रहे हैं नालियों की साफ सफाई अच्छे से कराई जाए

ज्ञापन देने वालों का कहना है कि अगर हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Tags :

मुरादाबाद।।लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास मुरादाबाद ने जिलाधिकारी को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन