एक्शन मोड़ में आए बरेली एसएसपी : कई लापरवाह दरोगाओं को किया सस्पेंड, पुलिस वीसी में मचा हड़कम्प
THE LUCKNOW TIMES
Mon, Jan 12, 2026
उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में एसएसपी ने एक्शन मोड़ प्रयोग करते हुए लापरवाही बरतने बाले दो दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया एसएसपी की इस कार्यवाही से वीसी में हड़कम्प मच गया है।
जिले में पुलिसकर्मियों को चुस्त-दुरुस्त करने को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सख्त रुख अपनाते हुए दो दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।कार्रवाई रविवार को आयोजित ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई जिससे पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।
सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर मीरगंज थाने की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी दरोगा अनीश कुमार एवं थाना भमोरा की सीसी टीम प्रभारी दरोगा उपदेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।दोनों दरोगाओं पर अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता लापरवाही अपनाने का आरोप है।
विवेचनाओं में ढिलाई/लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने नवाबगंज और हाईवे क्षेत्राधिकारी से जहाँ जवाब-तलब किया वहीं इज्जतनगर,कैंट,सुभाषनगर, भमोरा,फतेहगंजपूर्वी,भुता, नवाबगंज,हाफिजगंज, क्योलड़िया,बिथरी चैनपुर, भोजीपुरा समेत फतेहगंज पश्चिमी के थाना प्रभारियों को कार्यप्रणाली सुधारने की सख्त चेतावनी दी।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान होटल-ढाबों पर चल रहे चेकिंग अभियान की भी गहन समीक्षा की गई।एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों की सूचना पर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मकर संक्रांति एवं आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए संवेदनशील युक्त इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पेट्रोलिंग और सतर्क निगरानी के निर्देश दिए।साथ ही यातायात व्यवस्था,कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने को कहा।
जिन थानों में संसाधनों की कमी है वहाँ तत्काल प्रस्ताव से भेजने के आदेश दिए।अपराधियों के लंबित सत्यापन,हिस्ट्रीशीट और रजिस्टर नंबर-8 की नियमित समीक्षा पर भी विशेष जोर दिया।बैठक में एआई आधारित एप ‘यक्ष’के उपयोग को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए शेरगढ़ थाने की साइबर सेल टीम को 15 हजार और क्योलड़िया थाने की टीम को 10 हजार रुपये का नकद पुरुष्कार दिया गया।वहीं अपेक्षित प्रदर्शन न करने पर फतेहगंज पश्चिमी,इज्जतनगर, बहेड़ी,आंवला,बारादरी,मीरगंज, फरीदपुर और कोतवाली की साइबर सेल टीमों को अर्दली रूम में तलब किया गया।एसएसपी के सख्त रबइये से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है।
Tags :
Bareilly police action
Police action Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन