Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुरादाबाद हुई सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की समीक्षा बैठक : मुरादाबाद ग्रामीण सीट पार्टी के खाते में रवि चौधरी होंगे प्रत्याशी अरविंद राजभर

आलम वारसी 2

Thu, Oct 8, 2026
Post views : 97

मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से मुरादाबाद में पश्चिमांचल प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश और मंडल स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में संगठन की स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

पार्टी नेता अरविंद राजभर ने बताया कि 27 अक्टूबर को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। पार्टी के 24 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पार्टी में कुछ नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मोहम्मद बाबर गाजी को राष्ट्रीय सचिव और राजकुमार कठेरिया को दलित प्रकोष्ठ का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

अरविंद राजभर ने कहा कि पार्टी प्रदेश की 84 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक रूप से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा सीट को लेकर भी पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है। इस सीट पर रवि चौधरी को प्रभारी बनाया गया है और पार्टी के तीन स्तरीय सर्वे में भी उनका नाम शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि मुरादाबाद ग्रामीण सीट पार्टी के खाते में आती है तो रवि चौधरी को प्रत्याशी बनाया जाएगा।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन