मरम्मत कार्य के नाम पर बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग 16 दिनों से बन्द : मात्र 2,दिन हुआ कार्य,तारीख पर तारीख बढ़ने से यातायात ठप,राहगीरों-दुकानदारों समेत स्कूली बच्चों को हो रही खासा परेशानी
THE LUCKNOW TIMES
Thu, Oct 29, 2026
बरेली : जनपद के नगर फतेहगंजपूर्वी में दातागंज-बदायूं मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 344सी,मरम्मत कार्य के चलते 16 अक्टूबर से बंद किया जा चुका है।राहगीरों,नगर वासियों और दुकानदारों/वाहन चालकों आवागमन में खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बताते चलें कि उक्त रेलवे क्रॉसिंग पर अप दिशा की पटरिया की मरम्मत के चलते रेल विभाग द्वारा जारी सूचना पत्र में 13 से 19 अक्टूबर तक उपरोक्त समपार को पूर्णत्या बंद करने की स्वीकृति दिए जाने के बाद समपार पूर्णत्या बन्द है।
लोगों कहा कहना है कि पीडबल्यू आई जैद रजा की देख रेख में एक दिन पटरियों की मरम्मत कार्य किया गया उसके बाद मशीन द्वारा नई रेल पटरी व स्लीपरों को बिछाने समेत मरम्मत कार्य किया गया।उसके बाद उत्तर रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर(रेलपथ) शाहजहांपुर की ओर से समयँ बड़ोंत्तरी की नई तारीख का पत्र जारी किया गया जिसमें 20 से 27,अक्टूबर तक मरम्मत कार्य पूर्ण किए जाने की संभावना जताई थी जिसके बाद 13 से 27 अक्टूवर तक बगैर मरम्मत कार्य किए रेलवे क्रासिंग पूर्णत्या बन्द है।
रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ)शाहजहांपुर की ओर से पुनः समयँ बड़ोंत्तरी की नई तारीख का पत्र जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि बिलपुर ईस्ट केबिन के समपार संख्या 344सी,(किमी 1272/11-13) पर अप रेलवे लाइन में टीआरटी मशीन से टीएसआर द्वारा कार्य कराया जाना था इसके लिए 20 से 27 अक्टूबर तक का समयँ निर्धारित किया गया था किन्तु ब्लॉक न मिलने कारण निर्धारित समयँ में मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।अब मरम्मत कार्य पूर्ण करने के लिए रेलव विभाग ने उपरोक्त क्रॉसिंग को 28 से 30 अक्टूबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पुनः 2 दिन का समयँ बढ़ाए जाने के बाद यातायात-आवागमन के लिए समपार संख्या 345सी निबड़िया और 346सी हरेली अलीपुर का सहारा लेना होगा।
मरम्मत कार्य के मद्देनजर समयँ बड़ोंत्तरी के संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बरेली समेत थाना फतेहगंजपूर्वी थाना,रेलवे सुरक्षा बल और रोडवेज विभाग समेत आदि संबंधित विभागों को अवगत कराया गया है।बिलपुर क्रॉसिंग लगातार 18 दिनों से बंद होने कारण राहगीरों-वाहन चालकों,सरकारी तंत्र,व्यापारियों समेत खासकर स्कूली बच्चों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समस्या से पीड़ित लोग 27 अक्टूवर को आवागमन सुचारु होने का इन्तजार कर रहे थे किन्तु 28 अक्टूवर को दो दिन और क्रासिंग बन्द रखने के आदेश से पीड़ितों की मुश्किलें और बड़ गई हैँ।
लोगों में चर्चा है कि रेल कर्मियों ने मनमानी एवं लापरवाही के चलते अब तक निर्धारित समयँ में कार्य नहीं किया बल्कि तरीख पर तारीख बढ़ाकर जनता को परेशान करने का कार्य किया है जिससे लोगों को ऊबड़-खबड़ एवं कीचड़युक्त अतिरिक्त लम्बे मार्गो का सहारा लेकर परेशान होना पड़ रहा है।लम्बे समयँ से उपरोक्त क्रासिंग बन्द होने से राहगीर जान जोखिम में डालकर समपार कर रहे हैँ जिससे कोई अप्रिय घटना होने की संभावना बनी हुई है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन