Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, बड़े चेहरे रहे नदारद

14 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेची

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ज़िला अस्पताल से गुम हुई थी मज़दूर की साइकिल : मज़दूर की साइकिल गुम हुई तो थाना प्रभारी ने मजदूर को भेंट की नई साइकिल

आलम वारसी

Fri, Aug 28, 2026
Post views : 97

मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की हरथला कांशीराम कॉलोनी निवासी अर्जुन दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी रोजी-रोटी का मुख्य सहारा साइकिल थी। करीब दो दिन पहले जिला अस्पताल परिसर से उसकी साइकिल गुम हो गई, जिससे उसके सामने काम पर जाने और परिवार का खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया।

जिला अस्पताल से मजदूर की साइकिल गुम होने के बाद सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। काशीराम कॉलोनी निवासी अर्जुन मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके लिए साइकिल रोजमर्रा के काम और रोजी-रोटी का महत्वपूर्ण साधन थी।

अर्जुन की साइकिल जिला अस्पताल से गुम हो जाने के बाद उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी हरीशवर्धन ने उसकी परेशानी को समझते हुए उसे नई साइकिल भेंट की।

नई साइकिल पाकर अर्जुन के चेहरे पर खुशी लौट आई। उसने भावुक होकर थाना प्रभारी और पुलिस का आभार जताया। पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। अर्जुन के लिए नई साइकिल महज आवागमन का साधन नहीं, बल्कि मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करने की नई उम्मीद बन गई।

पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। जरूरतमंद मजदूर की मदद कर थाना प्रभारी ने पुलिस की संवेदनशीलता और मानवीय चेहरे की मिसाल पेश की।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन