Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

25 वर्ष पूरे होने पर चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान : मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि अभियान में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष ज़ोर

आलम वारसी 2

Mon, Sep 14, 2026
Post views : 126

मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और स्थानीय निकायों के संयुक्त प्रयास से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान चलाया जाएगा। मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि अभियान में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। सांसद, विधायक, पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष और ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि अभियान में हिस्सा लेंगे।

मेयर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब 16 लाख जनप्रतिनिधियों को अभियान से जोड़ने की योजना है। अभियान के तहत विभिन्न चरणों में सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, लक्षित इकाइयों और अन्य स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जनभागीदारी कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

अभियान की तैयारियों को लेकर 10 सितंबर को कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। 11 सितंबर को सेवा पोर्टल पर संबंधित डाटा अपलोड किया गया, जबकि 14 सितंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक प्रस्तावित है। 15 सितंबर को सभी नगर निगम और निकायों में जनप्रतिनिधियों की बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी।

16 सितंबर से लक्षित इकाइयों में सफाई अभियान शुरू होगा। 18 सितंबर को स्वच्छ पाठशाला, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, सीटीयू और सार्वजनिक स्थलों की सफाई जैसे कार्यक्रम होंगे। 23 सितंबर को जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर क्लीन-ग्रीन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 157 घंटे यानी करीब छह दिन तक लगातार सफाई अभियान चलाने की भी योजना है।

27 सितंबर को प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भी विशेष कार्यक्रम होंगे। 28 और 29 सितंबर को ‘स्वच्छता से समृद्धि’ से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

मेयर ने बताया कि अभियान को आगामी गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और दशहरा जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए भी संचालित किया जाएगा। स्वच्छता अभियान का उद्देश्य शहरों और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के साथ ही आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ना है। यह अभियान 11 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन