ओम संस परिवार द्वारा लगाए गए शिविर : श्रावण के अंतिम सोमवार पर महापौर विनोद अग्रवाल ने की कांवड़ियों की सेवा
आलम वारसी 2
Fri, Aug 21, 2026
Post views : 85
मुरादाबाद। पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर दिल्ली रोड स्थित ओम संस परिवार द्वारा लगाए गए शिविर में महापौर विनोद अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा कर प्रसाद वितरित किया तथा उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
महापौर ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना पुण्य और सौभाग्य का कार्य है। उन्होंने महादेव से सभी कांवड़ यात्रियों की यात्रा निर्विघ्न एवं सफल होने तथा उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
Tags :
मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन