Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

पुलिस जांच में जुटी

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

देहात विधान सभा 27 में सुभासपा का जनसंपर्क तेज, : विधायक प्रत्याशी रवि चौधरी ने 10 गांवों में की जन चौपाल, शिक्षा-सड़क-बिजली के मुद्दों पर सुनीं समस्याएं

आलम वारसी 2

Sun, May 10, 2026
Post views : 116

देहात विस 27 में सुभासपा का जनसंपर्क तेज, 2 हजार सपा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन

विधायक प्रत्याशी रवि चौधरी ने 10 गांवों में की जन चौपाल, शिक्षा-सड़क-बिजली के मुद्दों पर सुनीं समस्याएं

*मुरादाबाद, देहात विधानसभा 27, मुरादाबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सार्वजनिक कार्यक्रम एवं जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

7 गांवों में हुई जन चौपाल

कार्यक्रम के तहत ग्राम अवबाकरपुर, गौहरपुर सुल्तानपुर, लालूवाला, लालूवाल की मिलक, तिगरी, भोपुर एवं रामपुर दोराहा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान देहात विधानसभा 27 मुरादाबाद से विधायक प्रत्याशी एवं सुभासपा जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

सड़क-नाली-बिजली पर उठे सवाल

जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बच्चों की शिक्षा, गलियों की टूटी सड़कें, नाली व्यवस्था, बिजली समस्या एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रवि चौधरी के सामने रखीं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

2000 सपा कार्यकर्ता सुभासपा में शामिल

शनिवार को देहात विधानसभा क्षेत्र के लगभग 10 ग्रामीण अंचलों में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की सबसे बड़ी बात यह रही कि लगभग 2 हजार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रत्याशी रवि चौधरी के सानिध्य में पार्टी का दामन थामा।

नासिर भाई के नेतृत्व में चला अभियान

यह सदस्यता अभियान देहात विधानसभा प्रभारी नासिर भाई, इरशाद भाई एवं नाजिम भाई के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सभी नव-समर्थकों का पार्टी में जोरदार स्वागत किया गया।

"जनता चाहती है विकास": रवि चौधरी

इस अवसर पर रवि चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब विकास, सम्मान और मजबूत नेतृत्व चाहती है। "सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। क्षेत्र की जनता का मिल रहा अपार समर्थन आने वाले समय में बड़ा परिवर्तन लाएगा,"

Tags :

मुरादाबाद।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन