केरल विधानसभा चुनाव : उन्नाव के मोहम्मद अहमद ने यूडीएफ प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Sat, Apr 4, 2026
गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से की अपील, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मतीन खां भी रहे साथ

उन्नाव/केरल। केरल की कंडोट्टी विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के बीच उन्नाव के नेता मोहम्मद अहमद की सक्रिय भूमिका चर्चा में है। प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर उन्होंने वहां पहुंचकर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के उम्मीदवार टीपी अशरफ अली के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओं से प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्नाव से जुड़े नेता मोहम्मद अहमद की इस सक्रियता को स्थानीय स्तर पर भी अहम माना जा रहा है। इससे साफ है कि कंडोट्टी का चुनाव अब सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि व्यापक राजनीतिक दिलचस्पी का केंद्र बनता जा रहा है।
मोहम्मद अहमद ने कंडोट्टी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के गांव-गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विकास, रोजगार और स्थानीय समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए यूडीएफ को समर्थन देने की बात कही। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मतीन खां भी मौजूद रहे, जिन्होंने जनसभाओं में लोगों को संबोधित किया।प्रचार के दौरान नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क अभियान चलाए गए। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी है। उन्होंने टीपी अशरफ अली को अनुभवी बताते हुए उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। मोहम्मद अहमद की सक्रियता से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। कंडोट्टी सीट पर चुनाव को लेकर सभी दलों ने ताकत झोंक दी है, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन