Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

पुलिस जांच में जुटी

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

*कृष्णा मैटल के प्रोपराइटर नीरज सैनी ने दिया शिकायती पत्र : मुरादाबाद: 31 लाख रुपये ना देने का आरोप में थाना मुगलपुरा पहुंचा व्यापारी,

आलम वारसी 2

Sun, May 10, 2026
Post views : 76

मुरादाबाद, थाना मुगलपुरा क्षेत्र के लालबाग गली नंबर 2 स्थित कृष्णा मैटल के प्रोपराइटर नीरज सैनी ने मित्तल एंड संस के खिलाफ 31 लाख रुपये न देने का आरोप लगाते हुए थाना मुगलपुरा में शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित व्यापारी नीरज का आरोप है कि बकाया मांगने पर उसे उसकी रकम नही दी जा रही है।

18 माह से चल रहा था व्यापार

नीरज सैनी पुत्र गजराम सैनी ने बताया कि वह लालबाग काली मंदिर रोड पर कृष्णा मैटल के नाम से बर्तन सप्लाई का काम करता है। करीब 18 माह से उसका मित्तल एंड संस के साथ व्यापार चल रहा था। इस दौरान उसने करीब 80 लाख रुपये का माल मित्तल एंड संस को सप्लाई किया, जिसके बिल उसके पास सुरक्षित हैं।

नीरज के मुताबिक मित्तल एंड संस ने अलग-अलग तारीखों पर करीब 42 लाख रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन शेष 31 लाख रुपये अभी तक नहीं दिए। कई बार तकादा करने पर विपक्षी उसकी रकम नही दे रहा है

शिकायती पत्र में नीरज ने आरोप लगाया कि बकाया मांगने पर उन्होंने बुलाया और पीड़ित को समोसा खिलाया समोसा खाते ही नीरज की तबीयत बिगड़ गई और आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया पीड़ित का आरोप है कि हो सकता है समोसे में कुछ मिलाकर खिलाया गया है। लेकिन डॉक्टर द्वारा अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है जिला अस्पताल में भर्ती

नीरज सैनी ने थाना मुगलपुरा पुलिस से मित्तल एंड संस के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन