Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बुद्धि विहार स्थित जिला कार्यालय पर हुआ स्थापना दिवस का कार्यक्रम : मुरादाबाद।। भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर के तत्वाधान में संयुक्त रूप से स्थापना दिवस का आयोजन

आलम वारसी

Mon, Apr 6, 2026
Post views : 45

मुरादाबाद।।भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर के तत्वाधान में संयुक्त रूप से पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला व महानगर के सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से बुद्धि विहार स्थित कार्यालय के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया।

भाजपा स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि भाजपा हमारे महापुरुषों के त्याग और तपस्या की बदौलत और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों की बदौलत आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है छह अप्रैल का यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति के लिए काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है।हमारे सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, उन्होंने आगे कहा कि देश के 150 करोड़ से अधिक लोग हमारी पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रहे हैं, जो पिछले वर्षों में मिले ऐतिहासिक जनादेश में भी परिलक्षित होता है।

एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा लोकसभा चुनाव, विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव, स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में लगातार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रही है ।

एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को प्राथमिकता देते हुए देश भर में काम कर रहा है।

जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कहा कि भाजपा की स्थापना साल 1980 में तत्कालीन भारतीय जनसंघ के नेताओं द्वारा की गई थी। भाजपा ने 1984 में लड़े गए पहले आम चुनाव में केवल दो लोकसभा सीटें जीती थीं। साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला, तब से ही हमारी पार्टी सत्ता के केंद्र में है।

प्रस्तावना बोलते हुए महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला में कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेशों में भाजपा नेतृत्व की सरकारें समाज की सेवा करती रहेंगी और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और सुरक्षा, सुशासन, विकास के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने संयुक्त रूप से एवं संचालन महानगर महामंत्री विशाल त्यागी ने किया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम के उपरांत नवनियुक जिला,महानगर एवं नामित पार्षदों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला अध्यक्ष आकाश पाल,महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,महानगर प्रभारी मोहनलाल सैनी,विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान,पूर्व सांसद प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी,पूर्व विधायक राजेश चुन्नू, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह व वीर सिंह सैनी,सतपाल सिंह हुकुम सिंह अल्पना रितेश गुप्ता,महानगर महामंत्री विशाल त्यागी,अमित शर्मा, शमी भटनागर, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, ओमपाल सैनी,आदित्य शांख्यधर,प्रांतीय परिषद सदस्य संजय ढाका व निमित जायसवाल,महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, अर्चित गुप्ता, आदेश चौधरी, कशिश चौहान गजेंद्र चौधरी यशवीर सिंह अशोक प्रजापति आदि भाजपा जिला,महानगर,मंडल,

मोर्चा,प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, व कार्यकर्त्ता गण शामिल रहे।

Tags :

मुरादाबाद।। बुद्धि विहार स्थित जिला कार्यालय पर हुआ स्थापना दिवस का कार्यक्रम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन