Mon 08 Dec 2025

ब्रेकिंग

मरीज से वसूले 13,324,स्थायी लोक अदालत ने अस्पताल व CMO को भेजा नोटिस!

पुलिस टीम ने खामियों पर दिखाई सख्ती

25 दिसंबर की तुलसी पूजन यात्रा को भव्य बनाने में जुटी समिति

पुलिस ने लोगों की मुस्कान लौटाई, 20 लाख से ज्यादा कीमत के 101 फोन मिले

पीएम कुसुम योजना में 40 हजार से ज्यादा सोलर पंप आवंटित होंगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बीएसए का आदेश : पुनरीक्षण अवधि में किसी को नहीं मिलेगी जिला छोड़ने की अनुमति

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Nov 24, 2025
Post views : 150

बीएलओ से लेकर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तक सभी पर कड़ी नजर, अनुपस्थिति पर कार्रवाई तय

उन्नाव। जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को समय पर और बिना रुकावट पूरा करने के लिए प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था लागू की है। निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी अब पूरे अभियान के दौरान जिले में ही तैनात रहेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के जिन कर्मचारियों को चुनावी जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें भी जनपद न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने जारी किया है। निर्देशों के अनुसार सभी विधानसभाओं में गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा होने के बाद अब 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक डिजिटाइजेशन का काम तय समय पर करना है। इस एक महीने की अवधि में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ समेत सभी जिम्मेदार कर्मी लगातार ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगे। किसी भी कारण से जिले से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि छुट्टियों में भी कार्यालय पहले की तरह खुले रहेंगे। संबंधित कर्मचारियों को उसी समय पर उपस्थित रहना होगा, जैसा सामान्य दिनों में रहते हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि चुनावी कार्यों में ढिलाई या अनुपस्थिति पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई तय है। बीएसए ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें किसी तरह की सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य है कि हर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित तैयार हो, इसलिए सभी कर्मचारी अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाएं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन