Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

विधायक जन सहायता हेल्पलाइन : अब दफ्तरों के चक्कर नहीं, एक कॉल में दर्ज होगी शिकायत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, May 15, 2026
Post views : 316

विधायक पंकज गुप्ता बोले, हर शिकायत पर तय होगी जवाबदेही

हर कॉलर को मिलेगा यूनिक टिकट आईडी; समाधान तक बंद नहीं होगी शिकायत

उन्नाव। आम लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे जनप्रतिनिधि स्तर पर सुनने और उनका समयबद्ध समाधान कराने के उद्देश्य से सदर विधायक पंकज गुप्ता ने “विधायक जन सहायता हेल्पलाइन 24x7” की शुरुआत की है। यह व्यवस्था तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम पर काम करेगी, जहां जनता अपनी शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ उसकी प्रगति भी ट्रैक कर सकेगी। विधायक की ओर से शुरू की गई यह हेल्पलाइन साल के 365 दिन और चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगी। इसके जरिए क्षेत्र के लोग किसी भी समय फोन कर अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे। दावा किया गया है कि यह केवल शिकायत सुनने तक सीमित व्यवस्था नहीं होगी, बल्कि हर मामले की निगरानी और फॉलोअप भी किया जाएगा। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि जनता अपने प्रतिनिधियों को विश्वास के साथ चुनती है, इसलिए समस्याओं के समाधान में जवाबदेही तय होना जरूरी है। उनका कहना है कि नई हेल्पलाइन व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को दफ्तरों और बिचौलियों के चक्कर से राहत देना है, ताकि जरूरतमंद सीधे अपनी बात रख सकें।

कॉल सेंटर मॉडल पर काम करेगी व्यवस्था

हेल्पलाइन को आधुनिक कॉल सेंटर मॉडल पर तैयार किया गया है। इसके तहत लोग टोल फ्री नंबर 18008917418 पर कॉल कर सकेंगे। कॉल रिसीव करने वाले प्रशिक्षित ऑपरेटर शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर, पता और समस्या से जुड़ी जानकारी डिजिटल पोर्टल पर दर्ज करेंगे। शिकायत दर्ज होने के बाद हर व्यक्ति को एक यूनिक टिकट आईडी दी जाएगी। इसी आईडी के जरिए शिकायतकर्ता अपनी समस्या की स्थिति जान सकेगा। पूरी प्रक्रिया डिजिटल डैशबोर्ड से संचालित होगी, जिससे रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और शिकायतों की निगरानी भी आसान होगी।

राशन, पेंशन से लेकर सड़क-नाली तक की समस्याएं होंगी शामिल

हेल्पलाइन के माध्यम से राशन कार्ड, पेंशन, आवास, सड़क, नाली, बिजली, जल निकासी और अन्य सरकारी विभागों से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। विधायक कार्यालय की टीम संबंधित विभागों और अधिकारियों को पत्र भेजकर मामलों का निस्तारण कराने का प्रयास करेगी। अगर तय समय में कार्रवाई नहीं होती है, तो मामला सीधे विधायक स्तर पर मॉनिटर किया जाएगा। इसके लिए अलग से फॉलोअप सिस्टम भी बनाया गया है।

सामाजिक सेवाओं को भी हेल्पलाइन से जोड़ा गया

इस व्यवस्था में केवल सरकारी शिकायतें ही नहीं, बल्कि विधायक कार्यालय द्वारा निजी संसाधनों से संचालित सामाजिक सेवाओं को भी शामिल किया गया है। इनमें अयोध्या दर्शन यात्रा, नेत्र शिविर, “विधायक हर घर ज्योति अभियान”, क्षेत्रीय जनसमस्याएं और शव बॉक्स सेवा जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। इन सेवाओं के लिए कॉल सेंटर पर मौजूद ऑपरेटर तत्काल संबंधित टीम को सूचना देंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

संतुष्टि के बाद ही बंद होगी शिकायत

हेल्पलाइन की खास बात इसका फीडबैक सिस्टम बताया जा रहा है। शिकायत का समाधान होने के बाद टीम दोबारा शिकायतकर्ता से संपर्क करेगी और समाधान को लेकर उसकी संतुष्टि की पुष्टि करेगी। जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होगा, तब तक शिकायत को बंद नहीं माना जाएगा। विधायक कार्यालय का कहना है कि इस व्यवस्था का मकसद केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि लोगों को यह भरोसा दिलाना है कि उनकी बात सुनी भी जा रही है और उस पर कार्रवाई भी हो रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन