जिलाधिकारी ने नवाबगंज चीनी मिल की नीलामी संबंध में समीक्षा बैठक : गन्ने का बकाया भुगतान न होने पर ओसवाल शुगर मिल सील,180 करोड़ में नीलामी प्रस्तावित
मुनीश गुप्ता
Mon, Oct 5, 2026
बरेली जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में चीनी मिल नवाबगंज की नीलामी के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में अधिनिश्तों को अवगत कराया गया कि ओसवाल चीनी मिल ओवरसीज लिमिटेड,नवाबगंज की नीलामी तिथि 22 अक्टूबर 2026 की निर्धारित की गई है।जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चीनी मिल की नीलामी संबंधित समस्त तैयारी समयान्तर्गत पूर्ण कर ली जाए ताकि नीलामी की तिथि के साथ नियम व शर्तों का समाचार पत्रों,डिजिटल मीडिया,सोशल मीडिया आदि में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा सके जिससे 78 अधिक से अधिक लोग नीलामी प्रक्रिया में भाग लें सके। उन्होंने चीनी मिल गेट तहसील,चौराहे व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चीनी मिल नीलामी के बड़े-चोटे बैनर/पोस्टर भी लगवाए जाने के निर्देश दिए ताकि आम जनमानस को नीलामी की जानकारी हो सके।

गन्ने का बकाया भुगतान न होने पर ओसवाल शुगर मिल सील करने के बाद 22 अक्टूबर को 180 करोड़ में नीलामी प्रस्तावित कर कर्मचारियों को बाहर निकालने के साथ मिल की बिजली आपूर्ति काट दी गई है।नीलामी होने तक प्रशासन ने मिल परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है।नवाबगंज तहसील अंतर्गत ग्राम औरंगाबाद स्थित ओसवाल शुगर मिल के खिलाफ किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान बर्षो से न होने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।गुरुवार को उप-जिलाधिकारी नबबगंज सचिन यादव के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मिल परिसर पहुंचकर मिल को सील कर दिया वहीं मिल परिषर में रहने बाले कर्मचारियों/मजदूरों को मिल परिसर से बाहर निकाल मिल की बिजली सप्लाई कनेक्शन को भी काट दिया गया है।वसूली संबंधित कार्रवाई के तहत प्रशासन ने मिल परिसर में नीलामी का नोटिस/मार्कर लगा दिया है जिस पर करीब 180 करोड़ की अनुमानित कीमती मिल की नीलामी 22 अक्टूबर को होना तय की है।

कार्रवाई दौरान जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सिंह, तहसीलदार सतेंद्र कटियार,नायब तहसीलदार शुभम पांडेय समेत विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे प्रशासन द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से मिल कर्मचारियों एवं प्रबंधन में हड़कम्प मच गया।प्रशासन अनुसार मिल को गन्ना आपूर्ति करने बाले किसानों का लम्बे समयँ से लगभग 107.12 भुगतान 2023-24 के पेराई सत्र के दौरान मिल पर बकाया था जिसमें से करीब 91.64 करोड़ की बसूली/भुगतान किया जा चुका है,2024-25 के सत्र में मिल ने लगभग 39.45 करोड़ का गन्ना और खरीदा जिसका भुगतान नहीं किया गया जिसका ब्याज जोड़कर वर्तमान समयँ में किसानों का कुल बकाया भुगतान लगभग 74 करोड़ होने का अनुमान है।प्रशासन पहले ही रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी)जारी करने समेत मिल की जमीन कुर्क करने जैसे कदम उठाकर बसूली प्रक्रिया शुरू कर चुका था लेकिन गन्ने की पूरी बकाया राशि बसूल नहीं की जा सकी।
बसूली प्रक्रिया के रूप में प्रशासन ने मिल की संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है लगभग दो सप्ताह पूर्व मिल की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन करने के लिए पुणे(महाराष्ट्र) से तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम बुलाई गई थी जिसने मूल्यांकन के बाद ओसवाल शुगर मिल की परिसंपत्तियों की कीमत लगभग 180 करोड़ आंकी इस मूल्यांकन के आधार पर अब प्रशासन ने नीलामी की तैयारियों को तेज कर दिया है।मिल परिसर में नीलामी का नोटिस लगा दिया गया है जिसमें 22 अक्टूबर को नीलामी प्रस्तावित है।बीते गुरुवार को प्रशासनिक टीम के मिल पहुंचकर कर्मचारियों/श्रमिकों को परिसर छोड़ने के लिए कहा गया जिसके बाद मिल की बिजली आपूर्ति पूर्णत्या बंद कर दी गई।मिल परिसर के अंदर बने आवासीय क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारियों व उनके परिजनों को भी निर्धारित समयँ के अन्तर्गत अपने आवासों को खाली करने का निर्देश दिए गए हैँ।मिल मालिक का आवास भी सील कर दिया गया है कार्रवाई के दौरान मिल प्रबंधन के प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यवाही के संबंध में लगातार फोन आते रहे।प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक नीलामी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक किसी भी व्यक्ति को बगैर अनुमति मिल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
मिल परिसर के धार्मिक स्थलों के सेवादारों को छूट।

प्रशासन ने मिल परिसर में स्थित धार्मिक स्थलों के संबंध में व्यवस्थाओं को स्पष्ट करते हुए कहा है कि परिसर के अंदर स्थित गुरुद्वारे के जत्थेदार और मंदिर के पुजारियों को धार्मिक कर्तव्यों के लिए परिसर में आने-जाने की अनुमति होगी।नीलामी होने तक सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा मिल के मुख्य द्वार के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
प्रशासन का कहना: नीलामी प्रक्रिया का उद्देश्य किसानों के बकाए की बसूली करना है नवाबगंज एसडीएम सचिन यादव ने बताया कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान की बसूली कार्यवाही के तहत ओसवाल शुगर मिल में नीलामी का नोटिस लगाया गया है।उन्होंने कहा कि नीलामी 22 अक्टूबर को प्रस्तावित है मिल की परिसंपत्तियों की कीमत लगभग 180 करोड़ आंकी गई है।एसडीएम ने कहा कि नीलामी तक मिल सील रहेगी और प्रशासनिक अनुमति के बिना किसी को भी परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी वहीं उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों के गन्ने के बकाए का भुगतान कराने के उद्देश्य से नीलामी प्रक्रिया को किया जा रहा है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन