औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा कोडीनयुक्त कफ सिरप (एक हज़ार शीशी : औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा कोडीनयुक्त कफ सिरप (एक हज़ार शीशी कोडेकटस टीआर) के साथ दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्
आसिम अज़ीज़
Tue, Aug 18, 2026
औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा कोडीनयुक्त कफ सिरप (एक हज़ार शीशी कोडेकटस टीआर) के साथ दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
रामपुर। थाना सिविल लाईन, एस0ओ0जी0, रामपुर एवं औषधि निरीक्षक,रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर दो अभियुक्त 1.मौहम्मद कैफ पुत्र मौ0 अकरम निवासी मौहल्ला असालतपुरा थाना गलशहीद जनपद मुरादाबाद, 2.जैब आलम पुत्र शहरोज आलम निवासी गली नं0- 02 बडी मस्जिद के पीछे मौहल्ला असालतपुरा थाना गलशहीद जनपद मुरादाबाद को एक हज़ार शीशी कोडेकटस टीआर के साथ शिवापुरम कालोनी से गोविन्द कालोनी की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया था ।
गिरफ्तारी एंव बरामदगी के आधार पर थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0- 356/2026 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम 1. मौहम्मद कैफ उपरोक्त 2. जैब आलम उपरोक्त पंजीकृत कर को गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
पूछताछ करने पर दोनो अभियुक्त ने बताया गया कि हम दोनो यह एक हज़ार कोडेकटस टीआर की शीशी मेडिकल स्टोर मुरादाबाद से खरीदकर लाये थे । कोडीनयुक्त औषधी कफ सिरप CODECTUSS TR को बेचने का हमारे पास कोई विक्रय बिल नहीं है । हम इन दवाओ को खुले बाजार में अवैध तरीके से गैर चिकित्सकीय प्रयोगार्थ हेतु धोखाधडी करके अनूचित लाभ कमाने के लिये अन्य स्थान पर ले जाकर अवैध तरीके से बेचते है । हम दोनो लालच में आकर इन प्रतिबन्धित दवाईयो को विक्रय के लिए लाये थे ।
Tags :
Rampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन