Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के दौरे से पहले तैयारियाँ तेज : कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Dec 8, 2025
Post views : 180

मतदाता पुनरीक्षण अभियान की बैठक से लेकर निरीक्षण भवन तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

उन्नाव। जिले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर सोमवार को एक अहम तैयारी बैठक हुई। प्रशासन और संगठन ने मिलकर उनके सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक में स्वागत व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, जनसभा के इंतजाम और विभागवार जिम्मेदारियों का ब्योरा रखा गया। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि पूरे दौरे में कोई कमी न रहे और सभी कार्यक्रम समय पर पूरे हों। संगठन की ओर से जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, आशीष अटल, मनीष जयसवाल, प्रदीप सिंह और पवन सिंह बैठक में शामिल रहे। पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री का कल का प्रस्तावित कार्यक्रम

मंगलवार को तय कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री का पहला पड़ाव जिला कार्यालय होगा, जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी बैठक करेंगे। इसके बाद मॉनिटरिंग टीम के साथ बैठक निर्धारित है। दौरे के दौरान सदर विधानसभा के ग्राम टीकर में वे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करेंगे। इसके बाद निरीक्षण भवन में प्रशासनिक बैठक तय है, जिसमें जिला स्तर के अधिकारियों के साथ विकास और स्थानीय मुद्दों पर समीक्षा होगी। अंत में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के आवास पर उपमुख्यमंत्री का जलपान कार्यक्रम रखा गया है। दौरे को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टियों से अहम माना जा रहा है। इसी वजह से प्रशासन और संगठन दोनों स्तर पर तैयारियां पूरी गंभीरता के साथ की जा रही हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन