Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पकड़ा गया 50 हजार का इनामी रफीक : पुणे में ड्राइवर बनकर छिपा था इमरान हत्याकांड का आरोपी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 30, 2026
Post views : 195

पत्नी से दूरी के बाद बच्चों से बात करना पड़ा भारी; साले के फोन का कर रहा था इस्तेमाल

उन्नाव। करीब एक साल से पुलिस की नजरों से बच रहा इमरान हत्याकांड का तीसरा आरोपी आखिरकार महाराष्ट्र के पुणे में पकड़ लिया गया। पुलिस से बचने के लिए रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली ने मोबाइल और ठिकाने दोनों बदल लिए थे। पत्नी से उसकी नहीं बनती थी, इसलिए उससे बातचीत भी नहीं करता था। लेकिन बच्चों से दूरी उसे ज्यादा दिन नहीं रह सकी। वह रायबरेली में रहने वाले अपने साले के मोबाइल पर फोन कर बच्चों से बात करता था और फिर नंबर बंद कर देता था। पुलिस ने इसी कड़ी को पकड़कर उसकी लोकेशन तक पहुंच बनाई।एसटीएफ लखनऊ की टीम ने पुणे के खराड़ी थाना क्षेत्र स्थित होटल से रफीक को गिरफ्तार किया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ट्रांजिट रिमांड के बाद उसे अचलगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

प्रेम संबंध के शक में शुरू हुआ था विवाद

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ स्थित इखलाक नगर निवासी इमरान उर्फ काले की शादी शीबा से हुई थी। पुलिस के मुताबिक बाद में शीबा की नजदीकी अचलगंज क्षेत्र के तुर्किया बदरका निवासी रफीक कुरैशी से बढ़ गई थी। इमरान को इसकी जानकारी हुई तो पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। पुलिस जांच में सामने आया कि इसी विवाद के बीच रफीक ने अपने दोस्त फरमान उर्फ चुन्ना के साथ मिलकर इमरान को रास्ते से हटाने की साजिश रची। छह जुलाई 2025 की रात इमरान को बाइक से अचलगंज क्षेत्र की ओर ले जाया गया। सुपासी के मजरा कंचनखेड़ा के पास सिटी ड्रेन के पुल पर चाकू से उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया।

पुलिस ने शीबा को पकड़ा तो खुली पूरी कहानी

घटना के बाद अचलगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। पुलिस ने इमरान के परिजनों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई। इसी दौरान शक की सुई उसकी पत्नी शीबा और उसके परिचितों की ओर गई। पूछताछ के बाद पुलिस को हत्या की वजह और आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली। इसके बाद शीबा और फरमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हालांकि रफीक पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गया और तभी से लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा।

नौकरी बदली, ठिकाना बदला, नंबर भी बंद रखा

रफीक की तलाश में अचलगंज पुलिस के साथ एसओजी और एसटीएफ की टीमें भी लगी थीं। पुलिस ने उसके परिवार और संभावित संपर्कों की जानकारी जुटाई। उसके कई नंबरों पर नजर रखी गई, लेकिन वह सीधे संपर्क से बच रहा था। पुलिस के अनुसार, रफीक की पत्नी से उसके संबंध ठीक नहीं थे। इसी वजह से वह पत्नी से फोन पर बातचीत नहीं करता था। मगर बच्चों से उसका लगाव था। वह रायबरेली में रहने वाले अपने साले के नंबर पर फोन कर बच्चों से बात करता और बातचीत के बाद नंबर बंद कर देता था। पुलिस ने इसी पैटर्न को समझकर उसकी तलाश आगे बढ़ाई।

पुणे में कंपनी की गाड़ी चला रहा था

लगातार पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला कि रफीक महाराष्ट्र के पुणे में रह रहा है। वह वहां एक कंपनी में वाहन चालक का काम कर रहा था और कर्मचारियों को लाने-ले जाने की जिम्मेदारी संभालता था। जानकारी पुख्ता होने के बाद एसटीएफ की टीम महाराष्ट्र पहुंची। 27 अगस्त को पुणे के खराड़ी थाना क्षेत्र स्थित 'हे रेडिसन' होटल से रफीक को पकड़ लिया गया। इसके बाद स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर टीम उसे उत्तर प्रदेश लेकर आई।

एक आरोपी फरार था, इसलिए बढ़ती रही तलाश

इमरान हत्याकांड में पुलिस पहले ही शीबा और फरमान को गिरफ्तार कर चुकी थी। रफीक के फरार रहने के कारण पुलिस की जांच पूरी नहीं मानी जा रही थी। लंबे समय तक उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर तत्कालीन एसपी दीपक भूकर ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ के सीओ प्रमेश कुमार शुक्ल के निर्देशन में दारोगा सौरभ मिश्र, सुनील कुमार तिवारी समेत टीम ने उसकी तलाश में जुटकर आखिरकार उसे पुणे से गिरफ्तार कर लिया। अचलगंज एसओ सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन