SIR ड्यूटी दौरान बीएलओ सर्वेश गंगवार की हार्ट अटैक से मौत : शिक्षा विभाग में मचा हड़कम्प,सुपरवाइजर मौके से फरार!
मुनीश गुप्ता
Wed, Nov 26, 2025
उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद सीबीगंज क्षेत्र के परधौली गांव में बुधवार को बीएलओ ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक की अचानक मौत हो गई जहाँ मौत से हड़कम्प मच गया।

प्राथमिक विद्यालय परधौली में तैनात शिक्षक सर्वेश गंगवार को एसआईआर सर्वे के लिए बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
ग्रामीणों अनुसार सर्वे के दौरान बीएलओ की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी देखते ही देखते वह जमीन पर गिर पड़े।बड़ा आरोप यह है कि मौके पर मौजूद सुपर वाइजर उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाहे वह मौके से फरार हो गया जिससे स्थानीय लोगों में खासा नाराजगी है।
मिनी बाईपास रोड,कृष्णा काउंटी में रहने वाले 47 वर्षीय सर्वेश कुमार गंगवार पुत्र कृष्णा कुमार को सर्वे के दौरान तेज घबराहट के साथ सीने में दर्द की शिकायत हुई जहाँ ग्रामीण सहायता के लिए जुटे किन्तु स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया न हो पाने की बजहे से उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।किसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे सर्वेश को डॉक्टरों ने गंभीर हालत के कारण प्राथमिक इलाज देने से इनकार कर दिया इसके बाद उन्हें मिनी बाईपास स्थित प्रताप अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार मृत्यु का प्राथमिक कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर एडीएम सिटी, सीएमओ विश्राम सिंह और इज्जत नगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह प्रताप अस्पताल पहुंचे जहाँ मामले की जानकारी लेते हुए पड़ताल की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज मामले की कार्रवाई शुरू कर दी।मृतक के परिवार को यह दूसरा बड़ा सदमा है।बीते चार माह पूर्व सर्वेश की पत्नी की कैंसर से मौत हो चुकी थी कि अब सर्वेश की अचानक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है।
ग्रामीणों ने बीएलओ ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने वाले सुपर वाइजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।इस घटना के बाद एसआईआर की जिम्मेदारी संभालने बाले अन्य बीएलओ कर्मियों में दहशत व्याप्त होने के साथ सर्वेश गंगवार की अचानक हुई मत्यु की चर्चा जिला समेत प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है और घटना का दृश्य शोसल मिडिया पर वायरल हो रहा है!
Tags :
Bareilly news
Breaking Bareilly
The Lucknow Times
BLO death
BLO death Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन