Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पीएम की अपील के बाद बदलेगा विधायक का काफिला : पंकज गुप्ता बोले: “अब एक गाड़ी से चलने की कोशिश करूंगा”

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, May 15, 2026
Post views : 324

ईंधन बचत को बताया राष्ट्रहित का विषय, सप्ताह में एक दिन यात्रा पूरी तरह बंद रखने का भी किया ऐलान

उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और संसाधनों के सीमित उपयोग की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों के कामकाज के तरीके पर भी दिखने लगा है। उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता ने अपने काफिले को छोटा करने और निजी स्तर पर ईंधन बचत अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब वह एक ही वाहन से चलने का प्रयास करेंगे और सप्ताह में एक दिन पूरी तरह यात्रा नहीं करेंगे।अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि मौजूदा समय में देश और दुनिया ऊर्जा संकट और आर्थिक चुनौतियों के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल अपील करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें खुद उदाहरण भी पेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही सीमित संसाधनों के उपयोग की नीति पर काम करते रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रहने के समय से ही उनका स्टाफ कम वाहनों में चलता रहा है। विधायक के मुताबिक उनकी टीम में आठ से नौ लोग रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद हमेशा केवल दो वाहनों का इस्तेमाल किया गया और अनावश्यक गाड़ियों से बचा गया। अब प्रधानमंत्री की अपील के बाद वह इसे और कम करते हुए एक वाहन तक सीमित करने की कोशिश करेंगे। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि ईंधन बचाना केवल खर्च कम करने का मामला नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध जैसे हालात और वैश्विक परिस्थितियों के कारण पेट्रोलियम उत्पादों पर दबाव बढ़ा है। हालांकि भारत ने स्थिति को काफी हद तक संतुलित रखा है और इसका बड़ा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जाता है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि छोटी दूरी के लिए अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, कार पूलिंग अपनाएं और जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। विधायक ने कहा कि अगर आम लोग और जनप्रतिनिधि मिलकर छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करें तो इसका बड़ा असर देश की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बचत पर दिखाई देगा। बातचीत के दौरान पत्रकारों ने जिले में चल रही बड़ी परियोजनाओं को लेकर भी सवाल किए। इस पर विधायक ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं केवल सड़कें नहीं हैं, बल्कि आने वाले समय में रोजगार, निवेश और व्यापार की नई संभावनाओं का आधार बनेंगी। उनके मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से उन्नाव को औद्योगिक और आर्थिक रूप से बड़ा फायदा मिलने वाला है। विधायक ने अंत में कहा कि यह समय राजनीतिक बयानबाजी का नहीं, बल्कि देशहित में सामूहिक भागीदारी का है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी जमीन पर सफल होंगी जब जनता भी उन्हें अपना अभियान मानकर सहयोग करेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन