Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

नवचयनित प्राविधिक सहायकों एवं मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सरकारी जेसीबी ने बिगाड़ा पूरा खेल

मशीनों की आवाज के बीच बच्चों ने जाना आटे का सफर

पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन

अजगर मृत नाले में तैरता हुआ लोगों ने देखा वन विभाग की टीम जांच करेंगी। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

चीनी के बढ़ते दामों पर सपा की चिंता, ज़ोरदार प्रदर्शन : पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन

आलम वारसी 2

Tue, Aug 25, 2026
Post views : 17

मुरादाबाद। चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली ‘शानू’ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में कहा गया कि पिछले एक महीने में चीनी के दामों में असामान्य वृद्धि हुई है और चीनी की कीमत करीब 65 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। इससे त्योहारों से पहले आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है और मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है।

ज्ञापन में चीनी की कीमतों में वृद्धि के लिए इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति और गन्ने के रस, शीरा व मोलासेस के बड़े पैमाने पर डायवर्जन को जिम्मेदार बताया गया। इसमें कहा गया कि 2025-26 सीजन में अनुमानित 28 से 30 लाख टन चीनी के समकक्ष गन्ने को ग्रेन-आधारित फीडस्टॉक इथेनॉल उत्पादन की ओर मोड़ा गया।

सपा नेताओं ने कहा कि लगातार डायवर्जन से घरेलू चीनी का स्टॉक कमजोर हुआ है। ज्ञापन में सरकार से इथेनॉल नीति की समीक्षा करने, गन्ना आधारित डायवर्जन पर नियंत्रण लगाने और आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की गई।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि चीनी जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तु की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम परिवारों पर पड़ता है, इसलिए सरकार को इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन