Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सदर विधायक ने लगवाया नेत्र शिविर : बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Dec 12, 2025
Post views : 324

साईं आई हॉस्पिटल और हनुमंत जीव आश्रय संस्थान ने संभाली सेवा की जिम्मेदारी

उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय पर जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगवाया। सुबह से ही शिविर में मरीजों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ आई। शहर और आसपास के गांवों से आए लोग आंखों की जांच करवाने के साथ मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पंजीकरण कराते नजर आए। शिविर को सफल बनाने में साईं आई हॉस्पिटल और हनुमंत जीव आश्रय सेवा संस्थान की टीम पूरे वक्त सक्रिय रही। दोनों संस्थाओं के चिकित्सकों और स्वयंसेवकों ने जांच से लेकर परामर्श तक की सभी प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी कराई। विधायक के पुत्र प्रखर गुप्ता ने पूरा आयोजन संभाला। वह लगातार मरीजों के बीच घूमकर हालचाल लेते रहे। कई बुजुर्गों ने अपनी दिक्कतें बताईं, जिनका समाधान मौके पर ही किया गया। प्रखर गुप्ता ने कहा कि कई लोग आर्थिक तंगी या जागरूकता के अभाव में समय पर इलाज नहीं करा पाते, इसी वजह से ऐसे शिविर बेहद जरूरी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी इस तरह की पहल और बड़े पैमाने पर की जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को नेत्र उपचार मिल सके। शिविर में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि दिन भर में आए कई मरीज ऐसे थे जिन्हें लंबे समय से इलाज की जरूरत थी लेकिन सुविधा न मिल पाने से मामला टलता गया। जांच में योग्य पाए गए मरीजों का ऑपरेशन निर्धारित तिथियों पर हॉस्पिटल में किया जाएगा। कार्यक्रम में अखिलेश अवस्थी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, विराज गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सिंह, पवन सिंह, राधेश्याम शुक्ला और सोनू सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने शिविर में आए लोगों को सहयोग प्रदान किया और व्यवस्था संभाली।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन