Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

वार्ड में लगा हाउस टैक्स कैंप : लोगों को घर के पास मिली राहत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Apr 26, 2026
Post views : 152

गांधी नगर में सभासद दीपक दीक्षित की पहल, 15 मई तक 20% छूट का भी लाभ

उन्नाव। शहर के गांधी नगर इलाके में नगर पालिका की पहल को इस बार स्थानीय स्तर पर नई रफ्तार मिली। वार्ड के सभासद दीपक दीक्षित ‘मोनू’ ने अपने क्षेत्र में हाउस टैक्स जमा कराने के लिए विशेष कैंप लगवाया, जिससे लोगों को लंबी कतारों और तेज धूप से काफी राहत मिली। कैंप के जरिए बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने मौके पर ही अपना गृह कर जमा किया। आमतौर पर टैक्स जमा करने के लिए नगर पालिका कार्यालय तक जाना पड़ता है, जहां भीड़ और इंतजार की समस्या बनी रहती है। ऐसे में मोहल्ले के भीतर ही यह सुविधा उपलब्ध होने से लोगों ने इसे काफी उपयोगी बताया। सभासद दीपक दीक्षित ने कहा कि उनका प्रयास है कि वार्ड के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उनके घर के पास ही मिलें। उनका कहना है, “मैं अपने वार्ड के हर व्यक्ति को परिवार की तरह मानता हूं। इसी सोच के साथ यह कैंप लगाया गया, ताकि किसी को भी धूप में खड़े होकर परेशानी न उठानी पड़े।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नगर पालिकाा की ओर से 15 मई तक हाउस टैक्स पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस मौके का फायदा उठाएं और समय पर अपना टैक्स जमा कर छूट का लाभ लें। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर इसी तरह मोहल्ला स्तर स्तर पर कैंप लगते रहें तो न सिर्फ लोगों की परेशानी कम होगी, बल्कि टैक्स वसूली में भी तेजी आएगी। नगर पालिका के इस मॉडल को शहर के अन्य वार्डों में भी लागू करने की मांग अब उठने लगी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन