Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस ने 16 घंटे में तीनों बच्चों को ढूंढ निकाला

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jan 14, 2026
Post views : 508

डांट से नाराज होकर घर से निकले थे बच्चे, मिश्रा घाट पर खेलते मिले लापता बच्चे

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र से लापता हुए दो बच्चियों और एक बच्चे को पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत महज 16 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने से जहां परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की इलाके में सराहना हो रही है।
अपर पुलिस अधिक्षक प्रेमचंद ने बताया कि नवाबगंज क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी 10 वर्षीय बेटी, उसके साथ खेलने वाली 9 वर्षीय बच्ची और 9 वर्षीय बच्चा सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अजगैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि तीनों बच्चों ने घर में रखी दादी की गुल्लक तोड़कर उसमें से पैसे निकाल लिए थे। इस बात पर दादी ने बच्चों को डांट दिया, जिससे नाराज होकर वे घर से निकल गए। मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद और क्षेत्राधिकारी हसनगंज अरविंद चौरासिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में सघन तलाश शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली गई। सीओ हसनगंज अरविंद चौरसिया ने बताया कि लगातार प्रयासों के बाद बुधवार को पुलिस टीम को सफलता मिली। तीनों बच्चे गंगाघाट थाना क्षेत्र के मिश्रा घाट पर बालू में खेलते हुए मिले। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि डांट से नाराज होकर वे पैदल कुसुम्भी स्टेशन पहुंचे और वहां से मेमो ट्रेन पकड़कर गंगाघाट आ गए थे। बताया कि बच्चों की बरामदगी के बाद पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अधिकारियों ने तीनों बच्चों को प्यार से समझाया और उन्हें चॉकलेट भी दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिवार वालों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

पुलिस टीम को मिला इनाम
इस सराहनीय कार्य के लिए बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है।

इनकी रही अहम भूमिका
टीम का नेतृत्व सीओ हसनगंज अरविंद चौरासिया ने किया। उनके साथ प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह लगातार क्षेत्र में रहकर तलाश और जांच की कमान संभाली। खोज अभियान में उप निरीक्षक मुकुल दुबे, हेड कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल योगेश दहिया, शुभम कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, अनूप, रंजीत, सूरज पाल और जेंदल ने अलग-अलग स्थानों पर निगरानी, पूछताछ और संभावित रास्तों की पड़ताल की। वहीं महिला कांस्टेबल राखी यादव ने बच्चों से संवाद और परिजनों से समन्वय में अहम भूमिका निभाई।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन