Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

घायल नंदी के लिए देवदूत बने राष्ट्रीय गौसंरक्षक दल के कार्यकर्ता,तत्परता से बचाई जान

अब शादी समारोह में नहीं पड़ेगी गैस की कमी, प्रशासन ने किया इंतजाम

मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लखनऊ हादसे के बाद उन्नाव में एक्शन : पुलिस ने चायनीज़ मांझे के खिलाफ चलाया अभियान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Feb 6, 2026
Post views : 168

दुकानों और स्टॉक की बारीकी से तलाशी, नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी

उन्नाव। चायनीज़ मांझे के खिलाफ पुलिस ने सख्ती और तेज कर दी है। लखनऊ में चायनीज़ मांझे से हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों का असर अब जिले में साफ नजर आने लगा है। जनपद की पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और प्रतिबंधित चायनीज़ मांझे की बिक्री व इस्तेमाल रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सदर क्षेत्र के बाजारों और पतंग की दुकानों पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। दुकानों में रखे सामान, स्टॉक और गोदामों की बारीकी से जांच की गई। जहां कहीं भी शक की स्थिति बनी, वहां दुकानदारों से कड़ाई से पूछताछ की गई। अभियान के दौरान कहीं से भी चायनीज़ मांझा बरामद नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित मांझा मिला तो सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी विनी सिंह ने सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र के साथ मिलकर किया। दोनों अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी की। चेकिंग के दौरान दुकानदारों को कानून की जानकारी भी दी गई और बताया गया कि चायनीज़ मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है। सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि उन्हें उच्चाधिकारियों से स्पष्ट निर्देश मिले हैं कि जिले में चायनीज़ मांझे को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां इसकी संभावना होती है, वहां नियमित रूप से चेकिंग कराई जा रही है। अभी तक उनके क्षेत्र में चायनीज़ मांझा नहीं मिला है, लेकिन पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है। पुलिस ने आम लोगों को भी जागरूक किया और बताया कि चायनीज़ मांझे से गंभीर हादसे हो चुके हैं। यह मांझा सड़क पर चल रहे लोगों, दोपहिया वाहन सवारों और बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल या बिक्री पर जुर्माना, मुकदमा और सजा का प्रावधान है।
शहर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि चायनीज़ मांझे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद सिर्फ कानून का पालन कराना नहीं, बल्कि हादसों को रोककर लोगों की जान बचाना है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन