Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

अब शादी समारोह में नहीं पड़ेगी गैस की कमी, प्रशासन ने किया इंतजाम

मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

‘पंडित’ शब्द पर विवाद : पुलिस एसआई परीक्षा के प्रश्न पर आपत्ति, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Mar 15, 2026
Post views : 284

संदीप पांडेय बोले— सम्मानित पहचान को गलत संदर्भ में जोड़ना ठीक नहीं

उन्नाव। यूपी पुलिस की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर जिले में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। परीक्षा के प्रश्नपत्र में पूछे गए एक सवाल में विकल्प के तौर पर “पंडित” शब्द शामिल किए जाने पर आपत्ति जताते हुए संदेश फाउंडेशन के संस्थापक और गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि संदीप पांडेय ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संदीप पांडेय ने जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक और गंगाघाट कोतवाली के प्रभारी से मुलाकात कर मामले को गंभीरता से उठाया। उन्होंने बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया था— “अवसर देखकर बदल जाने वाले व्यक्ति को क्या कहते हैं?” — और इसके विकल्पों में “पंडित” शब्द शामिल किया गया था। उनका कहना है कि यह शब्द समाज में एक सम्मानित पहचान से जुड़ा है और इस तरह के संदर्भ में उसका प्रयोग लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने प्रशासन को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि इस तरह के सवाल से समाज के एक वर्ग की गरिमा पर सवाल खड़े होते हैं और इससे अनावश्यक विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। उनका कहना है कि इस प्रकार के प्रश्न तैयार करने के पीछे लापरवाही या किसी साजिश की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रश्नपत्र तैयार करने और उसे मंजूरी देने की प्रक्रिया की जांच कराई जाए। साथ ही जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आवश्यक हो तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने। संदीप पांडेय ने यह भी कहा कि किसी भी भर्ती परीक्षा में इस्तेमाल होने वाली भाषा बेहद संवेदनशील और संतुलित होनी चाहिए, क्योंकि ऐसे प्रश्नपत्र लाखों अभ्यर्थियों तक पहुंचते हैं और समाज पर व्यापक प्रभाव डालते हैं। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को देखने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जानकारी संबंधित स्तर तक पहुंचाई जाएगी और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन