नागफनी क्षेत्र स्थित मुस्कान शादी हॉल में अमन कमेटी की बैठक, : थाना प्रभारी ने कहा नियम विरुद्ध काम करने वालों पर होगी कार्यवाही
आलम वारसी 2
Thu, Aug 20, 2026
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र स्थित मुस्कान शादी हॉल में आगामी सावन के अंतिम सोमवार और जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने की।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि नागफनी क्षेत्र में सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं और यहां वर्षों से शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न होते आए हैं।
वक्ताओं ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध 84 घंटा मंदिर और झारखंडी वाला मंदिर में बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। वहीं आगामी दिनों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस भी निकाला जाएगा। दोनों आयोजनों में आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया।
थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारा और सहयोग बनाए रखने की अपील की। बैठक में स्थानीय लोगों ने सड़क, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय का आश्वासन दिया गया। वही नागफनी थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने कड़ा रुक अपनाते हुए कहा कि अगर किसी ने भी नियम विरुद्ध जुलूस के अंदर गाड़ियां निकाली या भारी गाड़ियों को लेकर कोई भी उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी उन्होंने आगामी रक्षाबंधन के पर्व पर भी कहा कि अगर किसी ने भी चाइनीस मांझी से पतंग उड़ाई या चाइनीज़ मांझे का इस्तेमाल किया या उससे बेचा तो किसी भी हालत में उसको बक्शा नहीं जाएगा उसके विरुद्ध भी सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी
बैठक में दरोगा नरेश कुमार, एसएसआई सनूज नागर, दरोगा तेजेन्द्र बालियान, दरोगा केशव त्यागी, चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा, कांस्टेबल बालेश्वर, हेड कांस्टेबल शेखर मलिक, आकाश भानु, एडवोकेट अतुल सोती, मौलाना दानिश, मुफ्ती इंतेसाब कादरी, रिजवान, सय्यद महसूब आलम, मोहम्मद अनवार मलिक, केसर कुद्दुसी, हाजी अनवार, पप्पू, हाजी जावेद, अबरार, इमाम शराफत हुसैन नाइमी, तनवीर, हाजी यासीन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Tags :
मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन