Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

190वां निशुल्क भोजन वितरण अभियान पूरा : 200 से अधिक जरूरतमंदों को कराया भोजन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 1, 2026
Post views : 34

साढ़े तीन साल से लगातार चल रही सेवा, रक्तदान और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय है संस्था

उन्नाव। कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन ने सोमवार को अपने निशुल्क भोजन वितरण अभियान का 190वां चरण पूरा किया। संस्था की ओर से 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। यह सेवा पिछले साढ़े तीन वर्षों से लगातार संचालित की जा रही है। संस्था के अनुसार प्रत्येक सोमवार को जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है।अभियान के तहत समय-समय पर छोला-चावल, कढ़ी-चावल, मिक्स दाल-चावल, छाछ, लस्सी, लड्डू और रसगुल्ले सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जाती है। संस्था के अध्यक्ष चेतन मिश्रा ने बताया कि यह सेवा समाज के सहयोग से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रत्येक स्वयंसेवक और सहयोगी इस अभियान की मजबूती का आधार है। सभी के सहयोग से ही जरूरतमंद लोगों तक लगातार भोजन, रक्तदान और अन्य सामाजिक सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि भोजन वितरण के अलावा संस्था रक्तदान सेवा में भी सक्रिय है। जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। इसके साथ ही बेसहारा लोगों की सहायता, वृद्धाश्रम सेवा, दिव्यांग बच्चों के सहयोग और अन्य सामाजिक कार्यों में भी संस्था भागीदारी निभा रही है।190वें भोजन वितरण कार्यक्रम में बैसवारा कल्याण समिति के महामंत्री हरिओम सिंह, अजय द्विवेदी, संजय सिंह, सतीश बाजपेई, संजय कुशवाहा, अंबुज मिश्रा, रवि नारायण वर्मा, हरदेवेंद्र सहाय, मनोज, राकेश, नीतू तिवारी, रेनू वर्मा और सरिता शुक्ला सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों के बीच भोजन और पेयजल वितरित किया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन