Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

घायल युवक के इलाज के लिए आगे आए

ट्रक और एस्कॉर्ट कार समेत छह तस्कर पकड़े गए

हरदोई पुल पर युवक के घायल होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, पतंग दुकानों पर चली जांच

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

श्रद्धांजलि : बरसी पर याद आए पुलवामा के वीर सपूत अजीत कुमार आजाद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Feb 14, 2026
Post views : 239

विमल द्विवेदी ने कहा, बलिदान को शब्दों से नहीं कर्म से दें सम्मान


उन्नाव। शनिवार को पुलवामा हमले में शहीद हुए अजीत कुमार आजाद की बरसी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्मारक स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया। 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के  में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। उन्नाव के अजीत कुमार आजाद भी उसी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए थे। कार्यक्रम में भाजपा नेता और ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के संस्थापक विमल द्विवेदी ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद अमर रहें’ के नारे लगाए। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को याद किया गया।विमल द्विवेदी ने कहा कि पुलवामा के शहीद केवल अपने परिवारों के नहीं, बल्कि पूरे देश के परिवार का हिस्सा थे। उन्होंने शहीदों के परिवारों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की बात कही। साथ ही सरकार और जनप्रतिनिधियों से शहीद परिवारों से किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने मांग की कि उन्नाव के शहीदों की स्मृति में भव्य स्मारक और द्वार का निर्माण कराया जाए। साथ ही भूमिहीन परिवारों को जमीन के पट्टे दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील भी की। कार्यक्रम में जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, धर्मेंद्र शुक्ल, राकेश राजपूत समेत कई लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देशसेवा की प्रेरणा देते हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन