Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

खेत में मिला शव

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुख्य मार्ग पर कूड़े का अंबार : बांगरमऊ नगर पालिका के दावों पर उठे सवाल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Feb 9, 2026
Post views : 266

ईओ ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा

उन्नाव। केंद्र और प्रदेश सरकार जहां स्वच्छ भारत मिशन के जरिए शहरों और कस्बों को साफ रखने के बड़े दावे कर रही हैं, वहीं बांगरमऊ नगर पालिका परिषद की जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। नगर का एक प्रमुख मार्ग इन दिनों कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है। सड़क किनारे जमा गंदगी और सड़ते कचरे से न सिर्फ लोगों को भारी परेशानी हो रही है, बल्कि स्वच्छता अभियान की असल तस्वीर भी सामने आ रही है। हरदोई-उन्नाव मार्ग से नौनिहालगंज बाजार, मुकरियाना, चौधराना, गुलाम मुस्तफा, किला शाहजी, हटिया और दरगाह शरीफ को जोड़ने वाला यह मुख्य रास्ता लंबे समय से गंदगी की मार झेल रहा है। जगह-जगह जमा कूड़ा अब सड़ने लगा है। तेज दुर्गंध के कारण इस मार्ग से गुजरना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। रोजाना इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, व्यापारी और अन्य नागरिक आवागमन करते हैं, लेकिन बदबू और गंदगी के चलते लोग नाक ढककर चलने को मजबूर हैं। कई लोग मजबूरी में वैकल्पिक रास्तों का सहारा ले रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या कोई नई नहीं है। अधिवक्ता रामपाल यादव, चौधरी सुरेश सिंह, ताजुद्दीन अंसारी, वीरेंद्र सिंह और फैसल बिलाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। हालात आज भी जस के तस बने हुए हैं। आरोप है कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नियमित नहीं आती और सफाई कर्मी भी कभी-कभार ही दिखाई देते हैं।
कूड़े के ढेर के कारण इलाके में मच्छर और मक्खियों की संख्या तेजी से बढ़ गई है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि गंदगी की वजह से ग्राहक इस मार्ग पर आने से कतराने लगे हैं, जिसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सफाई नहीं हुई तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। नागरिकों ने नगर पालिका परिषद से मांग की है कि सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए और रोजाना कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि सिर्फ कागजों में अभियान चलाने से कुछ नहीं होगा, जब तक जमीनी स्तर पर ईमानदारी से काम न किया जाए।
इस मामले में नगर पालिका के ईओ गुंजन गुप्ता ने कहा कि अगर नागरिकों की शिकायत सही पाई जाती है तो जिम्मेदार सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए जाएंगे। अब देखना यह है कि नगर पालिका परिषद के ये आश्वासन जमीन पर उतरते हैं या फिर स्वच्छ भारत मिशन की यह तस्वीर यूं ही सवाल खड़े करती रहेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन